फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: अल्लू अर्जुन की इस फिल्म पर हैं रणबीर की निगाहें, निर्देशक बनने की भी है तैयारी?

Thu, 14 Jul 2022 05:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Jul 2022 05:22 PM IST
सार

Ranbir Kapoor: अल्लू अर्जुन की इस फिल्म पर हैं रणबीर कपूर की निगाहें,  राजामौली के साथ जताई काम करने की इच्छा

विज्ञापन
Shamshera: Ranbir Kapoor wants to play Allu Arjun role in movie Pushpa also wishes to do a film with SS Rajamouli
रणबीर कपूर-अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में वह पूरे जी-जान से जुटे हुए हैं। इस दौरान रणबीर फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब तो दे ही रहे हैं, साथ ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प राज भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक बातचीत के दौरान कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन का किरदार निभाने की इच्छा जताई है।

Shamshera: Ranbir Kapoor wants to play Allu Arjun role in movie Pushpa also wishes to do a film with SS Rajamouli
रणबीर कपूर - फोटो : social media

बता दें कि रणबीर कपूर का एक फन वीडियो यशराज फिल्म्स ने यूट्यूब पर साझा किया है। इसमें रणबीर कई मजेदार सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत में रणबीर से जब पूछा गया कि वह कौन-सा रोल करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन का रोल करना चाहेंगे। रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि वह किन हॉलीवुड फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे तो उन्होंने 'ग्लेडिएटर' और 'ब्रेवहार्ट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों का नाम लिया। 

Shamshera: Ranbir Kapoor wants to play Allu Arjun role in movie Pushpa also wishes to do a film with SS Rajamouli
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बातचीत के दौरान रणबीर कपूर से जब पूछा गया कि अगर वह कोई फिल्म डायरेक्ट करेंगे तो वह कैसी होगी? रणबीर कपूर ने कहा कि वह कोई फैमिली एंटरटेन फिल्म ही बनाएंगे। इसके अलावा उनसे पूछा गया कि उन्हें किसके साथ समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद है तो उन्होंने अपनी पत्नी आलिया का नाम लिया। रणबीर कपूर से जब फिल्म 'शमशेरा' को चुनने की वजह पूछी गई तो उन्होंने इसकी कहानी को वजह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera: Ranbir Kapoor wants to play Allu Arjun role in movie Pushpa also wishes to do a film with SS Rajamouli
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

काम की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ काम करते नजर आएंगे। डकैतों की कहानी पर आधारित रणबीर की यह फिल्म आगामी 22 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के अलावा वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। साथ ही फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ और डायरेक्टर लव रंजन की एक फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ काम कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed