Box Office: अक्षय कुमार पर भारी पड़ा मार्वेल का नया सुपरहीरो, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहीरो फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ और मेगा एक्शन फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ को देखने सिनेमाघरों में उमड़े दर्शकों से एक बात ये भी साफ हो गई है कि सिनेमा देखने वाले अधिकतर दर्शकों ने वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले ली है और वह घरों से बाहर निकलकर सिनेमाघरों में आने को तैयार हैं, बशर्ते जिंदगी दांव पर लगाकार सिनेमाघर आने के बदले उन्हें अच्छी फिल्म देखने को मिले। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ ने भी वीकएंड पर अच्छी दर्शक संख्या देखी थी लेकिन दर्शकों को फिल्म बांध नहीं सकी।
फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ ने रिलीज के पहले दिन महाराष्ट्र को छोड़कर देश में बाकी जगहों पर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमाघरों में पहले ही दिन सवा तीन करोड़ रुपये की कमाई की। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद एक और हिंदी फिल्म अमिताभ बच्चन व इमरान हाशमी स्टारर ‘चेहरे’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म ‘बेलबॉटम’ ने रिलीज के पहले दिन पौने तीन करोड़ रुपये और ‘चेहरे’ ने सिर्फ 60 लाख रुपये रिलीज के पहले दिन कमाए थे। फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ का मार्वेल के फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहे हैं और इसका असर पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखा।
मेगा एक्शन फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ के कलेक्शन से ट्रेड को सबसे ज्यादा निराशा हुई है। फिल्म वितरण के जानकार इसकी मुख्य वजह फिल्म की मार्केटिंग ठीक न होना बता रहे हैं। फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ के कुछ शोज गुरुवार को भी हुए थे। गुरुवार और शुक्रवार को हुए शोज मिलाकर भी ये फिल्म करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये ही कमा सकी है। फिल्म का भारत में वितरण देखने वाले कर्मचारियों को हॉलीवुड फिल्मों के देश में तेजी से परसते मार्केट का सही अंदाजा भी नहीं है। मनोरंजन सामग्री पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले दर्शकों के बीच फिल्म का प्रचार करने की बजाय ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ का प्रचार ऐसे माध्यमों में किया गया जिनकी पहुंच असली फिल्म दर्शकों तक कम ही रही है।
फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ को ‘अमर उजाला’ के फिल्म रिव्यू में तीन स्टार मिले हैं। ‘अमर उजाला’ के इस रिव्यू के मुताबिक, ‘फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में एक नया अध्याय जोड़ने वाली फिल्म है। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद से एमसीयू के प्रशंसक जिस एक ओरीजनल स्टोरी की तलाश में रहे हैं, उसकी कमी ये फिल्म पूरी करती नजर आ रही है। स्पाइडरमैन और ब्लैक विडो की फॉर्मूल कहानियों में अधूरेपन का एहसास करते रहे एमसीयू के प्रशंसकों को ये कहानी काफी पसंद आने वाली है।’ ये पूरा रिव्यू आप यहां नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं
ये भी पढ़ें: Shang-Chi And The Legend Of The Ten Rings Review: पश्चिम के हिंसक एमसीयू में पूरब की शांति का झोंका