सब्सक्राइब करें

15 मिनट के रोल में ही अक्षय पर भारी पड़े शरद केलकर, फैंस बोले- बस 'लक्ष्मी' में दिखा दम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 10 Nov 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sharad Kelkar is Soul Of Akshay Kumar Starrer Laxmii Netizens Praises Him For His 15 Minutes Role In The Film
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अक्षय से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन वो अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। इस बीच फिल्म में एक चेहरा ऐसा भी था जिसने केवल 15 मिनट के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। ये अभिनेता हैं शरद केलकर।

Trending Videos
Sharad Kelkar is Soul Of Akshay Kumar Starrer Laxmii Netizens Praises Him For His 15 Minutes Role In The Film
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'लक्ष्मी' में शरद केलकर ने असली लक्ष्मी का किरदार निभाया है। जो कि एक किन्नर है।  पूरी कहानी इसी लक्ष्मी के इर्द गिर्द है लेकिन शरद का किरदार फिल्म में कुछ ज्यादा बड़ा नहीं था। महज 15 मिनट के लिए शरद स्क्रीन पर आए थे। लेकिन उन 15 मिनटों में ही शरद ने अपने किरदार में जान फूंक दी। फिल्म लक्ष्मी भले ही लोगों को पसंद न आई हो लेकिन शरद के अभिनय की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Kelkar is Soul Of Akshay Kumar Starrer Laxmii Netizens Praises Him For His 15 Minutes Role In The Film
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शरद केलकर के इस किरदार में अदाकारी, उनकी डायलॉग डिलीवरी और परफेक्ट टाइमिंग हर चीज की तारीफ हो रही है। साथ ही यूजर्स में इस बात को लेकर गुस्सा भी है कि फिल्म के ट्रेलर में शरद को नहीं दिखाया गया। लेकिन वो इस फिल्म के लिए एक सरप्राइज पैकेज साबित हुए। दर्शकों का मानना है कि शरद को थोड़ा और स्क्रीन स्पेस मिलता तो वो और निखरकर सामने आते।
 

Sharad Kelkar is Soul Of Akshay Kumar Starrer Laxmii Netizens Praises Him For His 15 Minutes Role In The Film
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर भी शरद की काफी तारीफ हो रही है। यूजर्स उनकी तस्वीरें साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में शरद का 15 मिनट का किरदार अक्षय कुमार के ऊपर भारी पड़ गया। जहां एक तरफ यूजर्स अक्षय से नाराज हैं तो वहीं शरद ने सभी का दिल जीत लिया है।
 

विज्ञापन
Sharad Kelkar is Soul Of Akshay Kumar Starrer Laxmii Netizens Praises Him For His 15 Minutes Role In The Film
शरद केलकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि शरद केलकर टेलीविजन और फिल्में दोनों में काम करते हैं। इससे पहले शरद अजय देवगन स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में भी शरद के किरदार की जमकर तारीफ हुई थी। शरद को टेलीविजन में 'सात फेरे: सलोनी का सफर', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'एजेंट राघव' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

पढ़ें: 'लक्ष्मी' में ओवरएक्टिंग के लिए ट्रोल हो रहे अक्षय, यूजर्स बोले- 'फिल्म देखने के लिए चाहिए हिम्मत'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed