देश में कोरोना की लहर बढ़ रही है और बॉलीवुड के कई सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। पिछले कुछ हफ्तों में बॉलीवुड के कई सितारे कोराना पॉजिटिव हो गए। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के कोरोना संक्रमित होने के बाद आर माधवन ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने 3 इडियट्स का जिक्र करते हुए कहा था कि फरहान और रैंचों को कोरोना हो गया है बस राजू बचा रहे। अब उनके इस पोस्ट पर शरमन जोशी ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
माधवन के कोरोना को लेकर 3 इडियट्स वाले ट्वीट पर शरमन जोशी ने दी मजेदार प्रतिक्रिया, कहा- उम्मीद है कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कोरोना संक्रमित होने की जानकारी माधवन ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दी थी। उन्होंने लिखा था, 'फरहान को रैंचो को फॉलो करना था और वायरस हमेशा से उन्हें फॉलो कर रहा था, हालांकि इस बार उसने उन्हें पकड़ ही लिया, लेकिन ऑल इज वेल और कोविड भी जल्द ही कुएं में गिरेगा। हालांकि ये वो जगह हैं जहां हम नहीं चाहते हैं कि राजू भी पहुंचे। शुक्रिया आपके प्यार के लिए। मैं तेजी से ठीक हो रहा हूं'।
Farhan HAS to follow Rancho and Virus has always been after us BUT this time he bloody caught up. 😡😡😄😄BUT-ALL IS WELL and the Covid🦠 will be in the Well soon. Though this is one place we don’t want Raju in😆😆. Thank you for all the love ❤️❤️I am recuperating well.🙏🙏🙏 pic.twitter.com/xRWAeiPxP4
अब उनके इस पोस्ट पर फिल्म में राजू का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शरमन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं मैं तु्म्हारे क्लब में ना आऊं, लेकिन मैडी कहना होगा कि तुमने बहुत अच्छा लिखा है। ये सही में बहुत मजेदार है'। शरमन के इस ट्वीट पर माधवन ने जवाब देते हुए लिखा, 'हाहाहा हां भाई। तुम सुरक्षित और स्वस्थ्य रहो'।
Ha ha ha yes bro . You stay safe and healthy... ❤️❤️❤️🙏🙏🙏 https://t.co/T20cxArgBF
बता दें कि शरमन जोशी, आमिर खान और माधवन ने फिल्म '3 इडियट्स' में साथ काम किया था और इनकी दोस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इससे पहले ये तीनो ही कलाकार फिल्म 'रंग दे बसंती' में भी साथ नजर आए थे। अभी तक शरमन इस बीमारी से बचे हुए हैं, लेकिन आमिर और माधवन कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। दोनों ने खुद को सेल्फ आईसोलेशन में रखा है।
कोरोना का कहर आम जनता के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कलाकारों के बीच भी दिख रहा है। बॉलीवुड के बहुत से कलाकार अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हाल ही में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, परेश रावल जैसे कई सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।