‘नागिन’ फेम अभिनेत्री मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना परचम लहराया चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और आये दिन तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच धमाल मचाती रहती हैं। अब वह एक अन्य फोटो को लेकर फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रही है। फोटो में एक्ट्रेस सद्गुरू के साथ दिखाई दे रही हैं। इसे उनके फैंस लाइक कर रहे हैं तो वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ये ईशा योगा केंद्र की है, जहां वे खुद पहुंची हैं।
अध्यात्म में खास दिलचस्पी रखती हैं मौनी रॉय, ईशा योगा के सद्गुरू से मुलाकात कर बोलीं- मन शांत हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह ईशा योगा केंद्र के सद्गुरू के साथ दिखाई दे रही हैं। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन देकर जानकारी भी दी है। अभिनेत्री ने लिखा ‘मेरे पास बोलने के लिए हर समय बहुत कुछ रहता है, लेकिन जब से मैं सद्गुरु से मिली हूं, तब से मुझे शांति का अनुभव हो रहा है। मुझे ज्यादा बातचीत या कुछ करने की जरूरत बिल्कुल भी महसूस नहीं हो रही है।'
मौनी ने आगे लिखा कि 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं सद्गुरु। हम सभी काफी भाग्यशाली हैं कि आप इस दुनिया में हैं।' इसके अलावा उन्होंने ईशा योगा केंद्र की ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि मौनी का ये आध्यात्मिक रूप कोई पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी उन्होंने शिवरात्रि पर कुछ तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें महाकाल शिव के प्रति उनकी श्रद्धा व आस्था साफ देखी जा रही थी।
बता दें कि मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।
बॉलीवुड में आने से पहले मौनी लोकप्रिय टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘देवों के देव महादेव’ और ‘नागिन’ (सीजन 1 और 2) में नजर आई थीं। यहीं से मौनी के टेलीविजन सफर को नई पहचान मिली। फिलहाल, मौनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। वे ‘मेड इन चाइना’ में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।