फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शशि कपूर हो गए थे पाई-पाई के मोहताज, हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े होना पड़ गया था भारी

Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
shashi kapoor birthday special know about his career and personal life monday flashback
shashi kapoor
राज कपूर के परिवार में जन्मे दिग्गज एक्टर शशि कपूर की आज 81वीं बर्थ एनिवर्सरी है ।  बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर देने वाले शशि कपूर एक समय पर करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करता थे। शशि ने करीब 100 फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर हिट रहीं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'साइड स्ट्रीट' थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था। शशि कपूर का निधन 4 दिसंबर 2017 को हो गया था । जानते हैं शशि कपूर के बारे में कुछ अनसुने किस्से...
shashi kapoor birthday special know about his career and personal life monday flashback
शशि कपूर
एक ओर जहां शशि कपूर ने कई हिट फिल्में दी थीं वहीं उनकी कुछ विवादित फिल्में भी रहीं। शशि की कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्मों में सबसे पहला नाम कोनरॉट रुक्स की फिल्म 'सिद्धार्थ' का आता है। इस फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन थे। लेकिन फिल्म की लीड हीरोइन सिमि ग्रेवाल और शशि कपूर ने बड़ी ही बोल्डनेस से इन सीन्स को किया। 
shashi kapoor birthday special know about his career and personal life monday flashback
Shashi Kapoor
ये फिल्म अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई थी। एक सीन में सिमी ग्रेवाल न्यूड हुई थीं और शशि कपूर को उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े होना था। ये सीन दो अंग्रेजी पत्रिकाओं के कवर पेज पर छपा था। जिस पर जमकर बवाल मचा था। यहां तक कि मामला अदालत तक पहुंच गया था। इस फिल्म में सिमी ने न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shashi kapoor birthday special know about his career and personal life monday flashback
शशि कपूर,शर्मिला टैगोर
यह बॉलीवुड का पहला न्यूड सीन था। शशि कपूर के साथ सिमी के इस सीन की वजह से फिल्म को भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली थी। इसी के साथ एक और फिल्म का किस्सा खुद शशि कपूर ने अपने इंटरव्यू में सुनाया था। ये किस्सा फिल्म 'त्रिशूल' का है। जब यश चोपड़ा अपनी फिल्म ‘त्रिशूल’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे ।
विज्ञापन
shashi kapoor birthday special know about his career and personal life monday flashback
राखी के साथ शशि कपूर
उनकी ये तलाश पूनम ढिल्लन पर पूरी हुई। पूनम उन दिनों कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं इसलिए उन्हें फिल्मों में काम करने का ना तो कोई अंदाजा था और ना ही अनुभव। लेकिन यश चोपड़ा पूनम की खूबसूरती से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें त्रिशूल में संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नामचीन सितारों के साथ काम करने का मौका दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed