सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'एक था टाइगर' (Ek Tha Tiger) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थी। 15 अगस्त को इस फिल्म को रिलीज हुए 7 साल हो जाएंगे। इस फिल्म में कटरीना और सलमान की जोड़ी को दर्शकों ने सराहा था जिसके बाद साल 2017 में टाइगर जिंदा है फिल्म आई। फिल्म के 7 साल पूरे होने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने इस फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
7 साल बाद शशि थरूर का बड़ा खुलासा, बोले- 'सलमान की फिल्म में ऑफर हुआ था विदेश मंत्री का रोल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशि थरूर ने एक बेवसाइट से बात करते हुए फिल्म से जुड़ी बात बताई। इस इंटरव्यू के दौरान शशि थरूर से पूछा गया कि क्या आपको एक्टिंग का मौका मिलेगा तो करेंगे? इस पर थरूर ने कहा- 'इस उम्र में कहां। करीब 10 साल पहले सलमान खान की फिल्म में मुझे ऑफर मिला था वह बहुत मुश्किल रोल भी नहीं था। वह मुझसे भारत के विदेश मंत्री का रोल करवाना चाहते थे। मेरे मन में पहले तो आया कर लूं। फिर मैंने इस बारे में पूछा तो एक दोस्त ने कहा- अगर तुम विदेश मंत्री बनना चाहते हो तो यह रोल मत करना।'
शशि थरूर ने आगे कहा- 'मैंने दोस्त की सलाह का सम्मान करते हुए रोल को मना कर दिया। यह फिल्म एक था टाइगर थी। रोल भी छोटा सा था बस एक ही दिन की शूटिंग इंस्ताबुल में थी और सीन को बार-बार में फिल्म में दिखाया जाएगा ऐसा कहा गया था। मैंने कहा था अगर मैं जाऊंगा तो खुद की लाइन बोलूंगा। वो राजी भी हो गए थे। हालांकि मैंने मना कर दिया था। राज बब्बर को इस बारे में मैंने बताया तो उन्होंने कहा तुम पागल हो? क्यों नहीं किया? तुम्हें सम्मान देकर यह रोल ऑफर किया गया होगा। उसके बादल कोई ऑफर नहीं आया। राजनीति में वैसे भी बहुत काम है।'
'एक था टाइगर' फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था जबकि फिल्म ने 320 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में डॉक्टर शिनॉय का रोल निभाने वाले गिरीश कर्नाड का हाल ही में निधन हो गया। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम साल ली।
गिरीश शुरुआत से ही थिएटर में काम करते थे। गिरीश कर्नाड को 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'भूमिका' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्हें 1998 में साहित्य के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था। गिरीश कर्नाड को कर्मशिल सिनेमा में काम करने के लिए भी जाना जाता है। गिरीश ने 1970 में कन्नड़ फिल्म 'संस्कार' से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहला प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था।