फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव नतीजों पर बोले प्रकाश राज- 'बाय बाय भाजपा', शत्रुघ्न सिन्हा ने भी निकाली भड़ास

Tue, 11 Dec 2018 07:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha and Prakash Raj reaction on BJP defeat in Chhatisgarh
Shatrughan Sinha and Prakash Raj - फोटो : twitter

5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और मध्य प्रदेश में भाजपा का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। चुनावों में हुई भाजपा के खराब प्रदर्शन पर अब राजनेताओं से लेकर सिनेमा से जुड़े लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। भाजपा की इस शिकस्त पर मशहूर फिल्म स्टार और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और प्रकाश राज ने बड़ा बयान दिया है। 

Shatrughan Sinha and Prakash Raj reaction on BJP defeat in Chhatisgarh
shatrughan sinha - फोटो : File Photo

हमेशा की तरह भाजपा के खिलाफ बोलने वाले भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट पर एक बार फिर से पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया - 'कहीं खुशी कहीं गम। क्या मैंने इस हार के संबंध में चेतावनी नहीं दी थी? आखिरकार कड़वा, कठोर, जरूरी तौर पर सत्य की ही विजय हुई है। उन लोगों को दिल से बधाई देता हूं जिन्होंने जीत हासिल की है।'



 

Shatrughan Sinha and Prakash Raj reaction on BJP defeat in Chhatisgarh
Shatrughan Sinha - फोटो : File Photo

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा - 'जो चुनाव हार गए हैं उनके अहंकार, घटिया प्रदर्शन और अति-आत्मविश्वास को धन्यवाद, वो साथी सांत्वना के पात्र हैं। आशा और दुआ करता हूं कि उनको सदबुद्धि जल्दी आएगी। जितना जल्दी आए उतना अच्छा, लोकतंत्र की जय हो, जय हिंद।' शत्रुघ्न सिन्हा के बाद एक्टर प्रकाश राज ने भी चुनाव पर अपना रिक्शन दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha and Prakash Raj reaction on BJP defeat in Chhatisgarh
PRAKASH RAJ - फोटो : File Photo

प्रकाश राज ने ट्वीट किया - 'सिटीजंस के मन की बात। चुनाव दर चुनाव, बाय बाय भाजपा। वजह आप सब भी जानते ही हैं। या फिर आप कब सोचेंगे।' आपको बता दें, 5 राज्यों के चुनाव हुए थे जिसमें से 3 जगह भाजपा की सरकार थी- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़। मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर जरूर दी है लेकिन वोट में कांग्रेस आगे है। हालांकि अभी तक किसी को बहुमत नहीं मिला है लेकिन 114 वोट के साथ कांग्रेस है जबकि भाजपा 108 के साथ। 



 

विज्ञापन
Shatrughan Sinha and Prakash Raj reaction on BJP defeat in Chhatisgarh
modi and rahul - फोटो : File Photo

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीत चुकी है जबकि राजस्थान में अभी भी कुछ साफ नहीं हो पाया है। इतना जरूर है कि वोट के मामले में भाजपा से कांग्रेस आगे है। छत्तीसगढ़ के नतीजे के बाद रमन सिंह ने भी सामने आकर हार स्वीकार कर ली है और कांग्रेस को बधाई दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed