सब्सक्राइब करें

Drugs Case: आर्यन केस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- शुक्रगुजार हूं कि लव कुश और सोनाक्षी ड्रग्स नहीं लेते

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 31 Oct 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan sinha reacts on aryan khan case says his children luv kush and sonakshi do not do drugs
परिवार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की घर वापसी हो गई है लेकिन एक बार फिर इंडस्ट्री में ड्रग्स का मुद्दा चर्चा में आ गया है। एक तरफ जहां इस पूरे मामले में शाहरुख और आर्यन को बॉलीवुड सितारों का सपोर्ट मिला तो वहीं बहुत से सितारों की इस पर तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया इसके बाद से इस केस में अनन्या पांडे से भी पूछताछ की गई।



आर्यन खान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

ऐसे में एक बार फिर यह सवाल सामने आ गया कि क्या स्टार किड्स ड्रग्स का सेवन करते हैं? इस पर बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि उनके तीनों बच्चें लव-कुश और सोनाक्षी ड्रग्स का सेवन नहीं करते है। इसके साथ ही उन्होंने आर्यन खान के ड्रग्स केस पर भी अपने विचार साझा किए। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर भी सवाल उठाए कि किस तरह से एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार किया था। उनका कहना है कि या तो यह गिरफ्तारी मामले से भटकाने के लिए हुई थी या फिर शाहरुख के साथ अपना हिसाब पूरा करने के लिए।

Trending Videos
Shatrughan sinha reacts on aryan khan case says his children luv kush and sonakshi do not do drugs
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : पीटीआई

शत्रुघ्न सिन्हा ने सेलेब्स के अपने बच्चों को सही दिशा दिखाने के सवाल पर कहा कि,  'चुनौती हो या ना हो, ऐसा जरूर होना चाहिए। मेरा शुरू से मानना है , मैं तो प्रीच और प्रैक्टिस करता हूं, एंटी टबैको कैंपन करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं से नो टू ड्रग्स और टबैको पर बैन लगाओ'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan sinha reacts on aryan khan case says his children luv kush and sonakshi do not do drugs
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आगे उन्होंने कहा कि, 'आज मैं इस मामले मे खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे तीनों बच्चे लव कुश और बेटी सोनाक्षी के बारे में बहुत फक्र से कह सकता हूं मैंने इनकी अच्छी परवरिश की है। इनको ना मैंने किसी किस्म के किसी ऐसी आदत में पाया ना कभी सुना, ना देखा है ना वह करते हैं ऐसी कोई हरकत'।

Shatrughan sinha reacts on aryan khan case says his children luv kush and sonakshi do not do drugs
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, 'यह माता पिता की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चे पर ध्यान दें और देखें कि कहीं उनका बच्चा अकेला तो नही है, या गलत संगत में तो नहीं पड़ रहा। माता पिता को बच्चों के साथ बैठकर एक वक्त का खाना तो खाना ही चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्यन को सिर्फ इसलिए नहीं माफ कर देना चाहिए क्योंकि वह शाहरुख का बेटा है लेकिन सिर्फ इसी बात पर उस पर निशाना भी नहीं साधना चाहिए'।

विज्ञापन
Shatrughan sinha reacts on aryan khan case says his children luv kush and sonakshi do not do drugs
शत्रुघ्न सिन्हा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आगे उन्होंने कहा कि, 'न्याय होना चाहिए और वह हुआ है'। आर्यन खान को ड्रग्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जेल में करीब 28 दिन बिताने के बाद आर्यन को 29 अक्तूबर को रिहा किया गया। शाहरुख खुद बेटे को लेने जेल पहुंचे थे। इसके साथ ही मन्नत के बाहर भी फैंस ने आर्यन का जमकर स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed