हिन्दी फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा मुमताज ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का कई सालों तक मनोरंजन किया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई। मुमताज ने अपने करियर की शुरुआत बाल-कलाकार के रूप में की थी। उनकी जोड़ी को सबसे अधिक राजेश खन्ना और शम्मी कपूर के साथ पसंद किया जाता था। हालांकि जहां हीरो का उन्हें भरपूर साथ मिला, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में मुमताज की कोई भी हीरोइन नहीं थी। इस बात का खुलासा खुद मुमताज ने किया था।
किस्सा: मुमताज से बात नहीं करती थीं अभिनेत्रियां, कुर्सी लेकर कोने में बैठी रहती थीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीदा रहमान के साथ थी बोलचाल
मुमताज ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘वहीदा रहमान एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं, जिनसे मेरी बातचीत हमेशा रही। लेकिन उनके अलावा अन्य जितनी भी अभिनेत्री थीं वो कभी भी मुझसे बातचीत नहीं करती थीं। वो यहां तक कि मुझसे हाय हेलो भी नहीं करती थीं, बस अपनी कुर्सी लेती थीं और मुझसे अलग जाकर बैठ जाती थीं’। मुमताज ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता आखिर वो ऐसा क्यों करती थीं।
कभी नहीं हुई इस बात की नाराजगी
मुमताज ने आगे कहा कि, ‘मैं अपने डांस ग्रुप के साथ एंजॉय करती थी और उनके साथ मेरा खाना शेयर करती थी। मैं इस बात से कभी नाराज नहीं हुई और मुझे कभी ये नहीं लगा कि वो मुझसे आखिर बातचीत क्यों नहीं करती हैं’। मुमताज ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा से अपना काम किया है और अपने काम को पूरी तरह से एंजॉय करती थी’।
इन एक्टर ने साथ में काम करने से किया था इनकार
मुमताज भले ही आज एक बहुत बड़ा नाम हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में एक संघर्ष का दौर देखा। एक समय ऐसा था जहां मुमताज के साथ काम करने के लिए एक्टर भी मना कर देते थे। इन कलाकारों में सबसे ज्यादा नाम शशि कपूर और जितेंद्र का था, जिन्होंने मुमताज के साथ काम करने के लिए मना किया। मुमताज ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि ‘बूंद जो बन गई मोती’ में उनके साथ जितेंद्र को कास्ट किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस का नाम सुनते ही जितेंद्र ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।
शादी के बाद छोड़ा था बॉलीवुड
स्त्री, सेहरा और मुझे जीने दो जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री मुमताज ने बॉलीवुड में बहुत काम किया। साल 1974 में मुंबई में मुमताज ने एनआरआई बिजनेस पर्सन मयूर माधवनी से शादी की थी। अपनी शादी के बाद वह विदेश में बस गईं। वह लंदन में अपने पति के साथ ही सेटल हो गईं और उसके बाद वो किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई। अपने परिवार को ही अपनी प्राथमिकता बना लिया।