टीवी की नागिन कही जाने वाली मौनी रॉय आज के समय में सिर्फ टेलीविजन पर ही नहीं बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर रही हैं। मौनी रॉय अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी काफी मशहूर हैं। मौनी रॉय अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। मौनी अपनी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक अपनी नजरें उन पर से हटा नहीं पा रहे हैं।
Social Media: दुबई में छुट्टियां मना रही हैं मौनी रॉय, जनवरी में करने जा रहीं शादी
गाउन में नजर आईं मौनी रॉय
अपने हालिया पोस्ट में मौनी रॉय स्ट्रैप वाली फुल लेंथ गाउन में नजर आईं। इस गाउन में मौनी हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। व्हाइट, ब्लू, ऑरेंज और येलो स्ट्रिप्स वाली ड्रेस में मौनी रॉय जमकर अपनी कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। मौनी रॉय ने काउच पर लेटकर कभी बैठकर अपनी तस्वीर साझा की।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया कमेंट
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे आपका स्टाइल पसंद हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हो’। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर कई इमोजी साझा किए। मौनी रॉय के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।
जनवरी में करने जा रही हैं शादी
मौनी रॉय लंबे समय से दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। उनकी शादी की प्लानिंग का खुलासा उनके कजिन ने किया है। कहा जा रहा है कि मौनी सूरज से दुबई में ही शादी करेंगी। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मौनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब अपनी शादी को लेकर भी वो खूब चर्चा में हैं। फैंस उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है।
बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं मौनी रॉय
मौनी रॉय एक बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं। वह शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वह एक पत्रकार बनें। मौनी रॉय पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म 'रन' के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई थीं।