कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्मों से अधिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से दोनों की शादी को लेकर मीडिया में अफवाहों का बाजार गर्म हैं। हालांकि इन दोनों ने ही ना तो कभी अपने रिश्ते को स्वीकार किया है और शादी की खबरों को लेकर भी कटरीना कैफ ने साफ इनकार किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों 7 से 9 दिसम्बर के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
रिपोर्ट्स: शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होंगे विक्की कौशल और कटरीना कैफ, इस कपल के बनेंगे पड़ोसी
विराट-अनुष्का के बनेंगे पड़ोसी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जो फ्लैट पसंद आया है वो उसी बिल्डिंग में है जहां अनुष्का शर्मा और विराट कोहली रहते हैं और खबर है कि ये दोनों वही पर रहने की प्लानिंग में हैं। अगर कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें सच है तो दोनों शादी के बाद विराट और अनुष्का की बिल्डिंग में ही शिफ्ट होकर उनके पड़ोसी बन सकते हैं।
कैसे आई डेटिंग की खबर
पिछले काफी समय से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते को लेकर खबरें आ रही हैं। इन दोनों के दोस्त हर्षवर्धन कपूर ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान ये कह दिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दुनिया से छुपाते हैं। हालांकि जब उन्हें ये लगा कि वो बातों-बातों में ज्यादा बोल गए तो उन्होंने कहा कि अब पता नहीं मेरा क्या होगा।
ऐसे उड़ी शादी की अफवाह
दरअसल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबर एक मीडिया वेबसाइट ने ब्रेक की थी। उनकी रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की और कटरीना की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी के कपड़े सब्यसांची डिजाइन कर रहे हैं। दोनों इस समय अपने कपड़े के फैब्रिक चुन रहे हैं। कटरीना ने अपनी शादी में पहनने के लिए एक रॉ सिल्क नंबर चुना है। इससे पहले ये भी खबरें आईं थी कि दोनों ने गुपचुप सगाई रचा ली है।
कटरीना ने कहा था विक्की के साथ अच्छी जोड़ी है
कटरीना कैफ जब करण जौहर के शो पर पहुंची थीं तो उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि विक्की कौशल के साथ उनकी जोड़ी खूब अच्छी लगेगी और जब ये बात करण ने विक्की कौशल को बताई तो वो फूले नहीं समाए। विक्की कौशल अक्सर कटरीना कैफ के घर से बाहर आते हुए मीडिया कैमरा में कैप्चर हुए।