{"_id":"614ed7c18ebc3eb5dd2e9d53","slug":"shatrughan-sinha-reveals-he-reached-3-hours-late-at-his-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: खुद की शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 5 साल डेट के बाद की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: खुद की शादी में 3 घंटे लेट पहुंचे थे शत्रुघ्न सिन्हा, 5 साल डेट के बाद की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि किस तरह वो अपनी शादी के दिन भी लेट हो गए थे। उन्होंने अपनी देरी से पहुंचने की आदत के बारे में बताया है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा को उनके अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि लेट-लतीफी के लिए भी जाना जाता है। यहां तक की वो खुद की शादी में भी देरी से पहुंचे थे, जिसे लेकर उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में खुलासा किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा 70 और 80 के दशक में अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करते थे। लेकिन, वो समय के बिल्कुल भी पाबंद नहीं थे। उन्होंने खुद खुलासा किया कि वो अपनी शादी में भी 3 घंटे देरी से पहुंचे थे।
2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : फाइल
शत्रुघ्न सिन्हा ने इंडस्ट्री में आए बदलाव और काम करने के तौर-तरीकों के बारे में बात की। उन्होंने अपनी लेट-लतीफी का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, मैं वक्त का बिल्कुल भी पाबंद नहीं था। अक्सर सेट पर भी देरी से पहुंचता था। यह मेरी आदत हो गई थी। मैं अपनी शादी में भी 3 घंटे लेट पहुंचा था।
3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : फाइल
1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिनेत्री पूनम चंदीरमानी से शादी की थी। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। इसके बाद दोनों ही शादी के बंधन में बंध गये थे। सिन्हा ने कहा कि वो फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर भी बहुत देर से पहुंचते थे। उन्होंने कहा, सेट पर लेट पहुंचने के बाद भी मैं समय पर काम पूरा करने के लिए जाना जाता था। देर से जाने के बाद भी मैं वक्त से पहले अपना काम पूरा कर लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
- फोटो : फाइल
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैंने कभी किसी को तंग नहीं किया। नखरे भी नहीं दिखाये। यह भी कभी नहीं कहा कि मैं शूटिंग के मूड में नहीं हूं। मुझे बुखार भी होता था तो भी मैं सेट पर जाता था। उन्होंने कहा कि बीमार होने के बावजूद भी मैंने फिल्म 'मेरे अपने' की शूटिंग की थी।
विज्ञापन
5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैंने अपने करियर में कभी भी किसी फिल्म की शूटिंग कैंसल नहीं की। बॉलीवुड में शत्रुघ्न को शॉटगन की उपाधि से नवाजा गया है। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक सफल पारी खेली है। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पूनम सिन्हा से मुलाकात पटना से मुंबई जाते हुए ट्रेन में हुई थी। पहली मुलाकात में ही शत्रुघ्न सिन्हा को पूनम भा गईं थीं लेकिन उस समय वह रीना रॉय को डेट कर रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व मिस यंग इंडिया ‘पूनम सिन्हा’ के साथ शादी रचाई। शत्रुघ्न ने पूनम को चलती हुई ट्रेन में फिल्म ‘पाकीजा’ के डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा…’ को कागज पर लिखकर प्रोपोज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।