सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 29 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha slam Prime Minister Narendra Modi after misbehaving Congress leader Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi Vadra, Shatrughan Sinha, PM Narendra Modi - फोटो : amar ujala

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने पर पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनकी गाड़ी को जबरन लखनऊ के लोहिया पार्क के सामने रोक लिया। कहा कि बिना पूर्वसूचना के सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस तरह से जाने के चलते उन्हें रोका जा रहा है। प्रियंका के साथ हुई इस घटना पर अब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Shatrughan Sinha slam Prime Minister Narendra Modi after misbehaving Congress leader Priyanka Gandhi
Shatrughan Sinha - फोटो : PTI

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुई घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "सर, विनम्रता से, मैं आशा करता हूं, कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि शांति, सुरक्षा, एकता के लिए विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपके अच्छे भाव लोगों पर हावी रहें। आपका सबसे चर्चित स्लोगन 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' आपके उपदेशों के विपरीत हैं।"
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha slam Prime Minister Narendra Modi after misbehaving Congress leader Priyanka Gandhi
shatrughan sinha - फोटो : file photo

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "पुलिस ने बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गलत बर्ताव किया, जो कि देश के मशहूर 'गांधी नेहरू' परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ये सब तब हुआ जब वह लखनऊ में सीएए विरोध के दौरान मारे गए, गिरफ्तार किए गए परिवारों से मिलने जा रही थीं। इसमें पूर्व आईपीएस के परिवारवाले भी शामिल थे। वह भी लोकतंत्र में, यह सोच भी नहीं सकता कि आम जनता को कैसी परिस्थितियों का सामना करना होगा। सबसे पहले, आपने वीआईपी की सुरक्षा को धीरे-धीरे हटाया / घटाया, लेकिन निश्चित रूप से अपनी सुरक्षा को बढ़ा दिया, फिर गांधी परिवार के एसपीजी कवर को हटा दिया और अब, आपके सरकार के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनसे इस तरह का दुर्व्यवहार किया, यह काफी निंदनीय है।"
 



 

Shatrughan Sinha slam Prime Minister Narendra Modi after misbehaving Congress leader Priyanka Gandhi
स्कूटी पर जाती प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

बात करें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुई घटना की तो उन्होंने लखनऊ पुलिस के बुरे बर्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि जिस तरह से पुलिस ने उन्हें रोका उससे हादसा भी हो सकता था। उन्होंने यह पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका गला दबाकर रोका। पुलिस ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह गिर गईं। इसके बाद प्रियंका ने कुछ दूर पैदल फिर स्कूटी से पुल पार किया। 

विज्ञापन
Shatrughan Sinha slam Prime Minister Narendra Modi after misbehaving Congress leader Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका स्थापना दिवस समारोह में शाामिल होने के कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए एसआर दारापुरी और पार्टी की पूर्व प्रवक्ता सदफ जफर के परिजनों से मिलने जा रही थीं। छह बजकर 10 मिनट पर वे इंदिरानगर स्थित एसआर दारापुरी के आवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने दारापुरी की बीमार पत्नी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। 

पढ़ें: कबीर सिंह की ‘बंदी’ से लेकर समलैंगिक सोनम तक, महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमी 2019 के ये शानदार फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed