फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Luv Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के संघर्ष को याद कर भावुक हुए बेटे लव, बोले- पैसे बचाने के लिए भूखे रहते थे अभिनेता

Sun, 06 Aug 2023 09:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Aug 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha son and sonakshi brother Luv Sinha Gadar 2 actor opens about father struggling days
लव सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : social media

बॉलीवुड की दुनिया में बीते जमाने में बहुत से अभिनेताओं का राज रहा है। इन सितारों में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर राजेश खन्ना तक का नाम शामिल है। इन सितारों के सुपरस्टार बनने की कहानियों पर अगर हम गौर करें तो कहना जरा मुश्किल नहीं होगा कि सफलता कभी भी आसानी से नहीं मिलती। अगर यकीन नहीं होता है तो सोचकर बताइए कि क्या किसी ने सोचा है कि 70 और 80 के दशक में सिनेमाघरों पर राज करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को भी स्ट्रगल  करना पड़ा था? अभिनेता का संघर्ष इतना बुरा था कि उन्हें कभी-कभी खाना और सफर करने के बीच चुनना पड़ता था। उनके बेटे लव सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया।

Shatrughan Sinha son and sonakshi brother Luv Sinha Gadar 2 actor opens about father struggling days
लव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा जल्द ही 'गदर 2' में अभिनय का जौहर दिखाते नजर आने वाले हैं। ऐसे में वह अपनी आगामी एक्शन फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में लव सिन्हा ने एक इंटरव्यू में अपनी पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लव ने बताया कि उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, वह अपने पिता से सीखा है। अभिनेता ने बताया कि कुछ बड़ा करने से पहले उन्होंने अपने पिता के कठिन समय की कहानियां सुनी हैं।
Meg 2 The Trench: शार्क पर बनी इन 10 हॉलीवुड फिल्मों ने उड़ाए होश, स्पीलबर्ग की इस फिल्म से हुई शुरुआत

Shatrughan Sinha son and sonakshi brother Luv Sinha Gadar 2 actor opens about father struggling days
लव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लव सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा के संघर्ष के दिनों को याद कर बताया, 'कई बार पापा को अपनी मीटिंग्स के लिए या तो बस से सफर करने या खाने के लिए पैसे बचाने के बीच चुनना पड़ता था। कभी-कभी वह खाना खाते थे और मीलों पैदल चलते थे और कभी-कभी, समय बचाने के लिए, वह खाना छोड़ देते थे।' लव ने आगे कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए पटना में अपना घर छोड़ दिया था। उन्हें अक्सर इस बात का डर और आशंका रहती थी कि वह एक अभिनेता के रूप में सफल हो पाएंगे या नहीं। लव ने कहा कि उनके पिता के परिवार को उनसे बहुत उम्मीदें थीं और वह कभी भी असफल होकर वापस नहीं लौटना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha son and sonakshi brother Luv Sinha Gadar 2 actor opens about father struggling days
लव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे ने पिता के बारे में आगे बताया, 'ऐसा समय भी था जब वह अपने करियर के चरम पर थे और हमारा घर, भले ही उस समय छोटा था, लोगों से भरा हुआ था।  फिर जब उनकी फिल्में नहीं चल रही होती थीं तो आसपास कोई नहीं होता था।' लव सिन्हा ने कहा कि मैंने अपने पिता की सक्सेस और विफलता दोनों को करीब से देखा है। बता दें, लव सिन्हा जल्द ही सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' में नजर आने वाले हैं। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में इन लोगों के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Ishaan Khatter: निकोल किडमैन की तारीफ करते दिखे ईशान, हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' की शूटिंग पर दिया अपडेट

विज्ञापन
Shatrughan Sinha son and sonakshi brother Luv Sinha Gadar 2 actor opens about father struggling days
लव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लव सिन्हा से उनके पिता और अमिताभ बच्चन के बीच प्यार और नफरत के रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की। लव ने कहा कि क्योंकि वह उस समय काफी छोटे थे, इसलिए उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि उनके बीच क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि हालांकि, वह अमित अंकल और उनके परिवार का सम्मान करते हैं। 
Gaddar Death: तेलंगाना के मशहूर लोक गायक गद्दार का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed