फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SidNaz: सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन से पहले अनाथालय पहुंचीं शहनाज गिल, फैंस बोले- तुम परी हो जिसे...

Wed, 01 Dec 2021 11:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 01 Dec 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Shehnaz gill visit orphanage ahead sidharth shukla birth anniversary fans showered love
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला जो कभी मनोरंजन जगत का जगमगाता चेहरा थे आज सिर्फ एक याद बन कर रह गए हैं। 2 सिंतबर को अचानक सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। उनके निधन ने हर किसी को सदमा दे दिया था। सिद्धार्थ ने अपने अभिनय और चार्म से लोगों का दिल जीता था लेकिन वह इस तरह बिना कुछ कहे चले जाएंगे इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। उनके जाने के गम हर फैंस को है लेकिन उनके परिवार के दिल पर क्या गुजर रही होगी इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।



अनाथालय पहुंची शहनाज गिल

सिद्धार्थ के जीवन में उनकी मां, बहन और फैंस के अलावा एक ऐसी लड़की भी थी जो दोस्त से कहीं ज्यादा थी। बिग बॉस सीजन 13 के दौरान सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात हुई थी और वहीं से दोनों की दोस्ती बढ़ी थी। 12 दिसंबर को सिद्धार्थ का जन्मदिन है वह जिंदा होते तो इस साल अपना 41वां जन्मदिन मनाते। अब हाल ही में शहनाज गिल को अमृतसर के एक अनाथालय में देखा गया जिसके बाद से फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर काफी तारीफ कर रहे हैं।


Shehnaz gill visit orphanage ahead sidharth shukla birth anniversary fans showered love
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ के जन्मदिन से कई दिन पहले ही शहनाज गिल अमृतसर के एक अनाथालय में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ वक्त बिताया और बातें भी कीं। उनकी मां भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थीं। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस उनकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं।

Shehnaz gill visit orphanage ahead sidharth shukla birth anniversary fans showered love
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

कई यूजर्स ने शहनाज को एक मजबूत लड़की बताया तो कईयों ने उनके प्यार भरे दिल की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- सना तुम परी हो जिसे पूरी दुनिया मिलनी चाहिए। सिद्धार्थ के साथ शहनाज की जोड़ी को सिडनाज कहा जाता है और सिद्धार्थ के जाने के बाद भी सिडनाज के फैंस उन्हें प्यार जताते रहते हैं। शहनाज को हमेशा फैंस का प्यार मिलता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaz gill visit orphanage ahead sidharth shukla birth anniversary fans showered love
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी में कमाल की केमेस्ट्री नजर आती थी। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के बीच खूब मशहूर हुए थे। यहां तक की ऐसी खबरें भी थीं कि सिद्धार्थ और शहनाज शादी करने वाले थे लेकिन इस खुशखबरी से पहले ही इतनी बड़ी घटना घट गई।

विज्ञापन
Shehnaz gill visit orphanage ahead sidharth shukla birth anniversary fans showered love
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से शहनाज की हालत खराब हो गई थी। उन्होंने काफी समय तक खाना पीना भी छोड़ दिया था। करीब एक महीने बाद वह दोबारा काम पर लौटीं और आगे अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed