फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crime: एक्ट्रेस को सड़क पर अकेला देख बदमाशों ने छीना फोन, खुद ट्वीट कर दी पूरी घटना की जानकारी

Wed, 01 Dec 2021 11:06 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Dec 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Kabir Singh Actress Nikita Dutta shares incident of phone snatching with her in Bandra writes an awareness notes
nikita dutta - फोटो : ट्विटर

बड़े शहरों में अपराध इस कदर बढ़ गए हैं कि आम आदमी तो क्या सेलेब्स भी इसका शिकार बनने से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। ताजा घटना फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आईं अभनेत्री निकिता दत्ता के साथ हुई छिनैती की है। उन्होंने परेशान होकर अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उम्मीद जताई है कि इससे लोगों मे थोड़ी जागरुकता आ सकती है। 


 

Kabir Singh Actress Nikita Dutta shares incident of phone snatching with her in Bandra writes an awareness notes
nikita dutta - फोटो : ट्विटर

निकिता ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। वह बांद्रा की 14 नंबर सड़क पर रात करीब 7:45 बजे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और उनके सिर पर थपथपाया जिससे उनका ध्यान भटक गया। 

Kabir Singh Actress Nikita Dutta shares incident of phone snatching with her in Bandra writes an awareness notes
nikita dutta - फोटो : ट्विटर

इसका फायदा उठाकर एक बदमाश ने निकिता के हाथ से फोन छीन लिया। इससे पहले कि निकिता कुछ कर पातीं, वो दोनों वहां से भाग निकले। पहले तो निकिता को कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। जबतक उन्होंने खुद को संभाला और उनके पीछे भागने की कोशिश की तबतक वे बहुत दूर निकल चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Singh Actress Nikita Dutta shares incident of phone snatching with her in Bandra writes an awareness notes
nikita dutta - फोटो : ट्विटर

वो तो आसपास के राहगीर अच्छे थे कि वे तुरंत निकिता की मदद के लिए आगे आए। एक शख्स ने तो अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन वो तेजी से भागने में कामयाब हो गए। निकिता ने बताया कि उस वक्त मैं बहुत डर गई थी।

विज्ञापन
Kabir Singh Actress Nikita Dutta shares incident of phone snatching with her in Bandra writes an awareness notes
nikita dutta - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे लिखा कि मैं लगातार रो रही थी। सौभाग्य से मेरे आसपास मौजूद लोग मददगार थे, जिन्होंने मुझे बिठाकर पीने के लिए पानी दिया। बाद में मैंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मैं यह सब इसलिए साझा कर रही हूं ताकि लोगों में ऐसी घटनाओं को लेकर थोड़ी जागरुकता आए और उन्हें बिना किसी गलती के अपनी मेहनत की कमाई से ऐसे हाथ न धोना पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed