{"_id":"61a7024d900a5a3c0336c076","slug":"world-aids-day-2021-famous-people-who-died-of-aids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World AIDS Day: इस हीरोइन को वेश्यावृति की वजह से हुआ था AIDS, इन सितारों ने भी HIV की वजह से गंवाई जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
World AIDS Day: इस हीरोइन को वेश्यावृति की वजह से हुआ था AIDS, इन सितारों ने भी HIV की वजह से गंवाई जान
आज पूरा विश्व एड्स दिवस मना रहा है। पहली बार 1 दिसंबर, 1988 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया था। इसे मनाने का उद्देश्य एचआईवी या एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करना और एड्स से जुड़ी अफवाहों को दूर करते हुए लोगों को शिक्षित करना है। एड्स (AIDS) का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम है। जिस वायरस से यह पैदा होता है, उसे ह्यूमन इम्यून डेफिशिएंसी वायरस यानी कि एच.आई.वी. कहते हैं। यह एक संक्रामक यौन रोग है। कई सेलिब्रिटी भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कौन थे वो सितारे...
2 of 6
पेड्रो जमोरा
- फोटो : सोशल मीडिया
पेड्रो जमोरा अमेरिका के मशहूर टीवी सेलिब्रिटी थे। पेड्रो ने खुल कर अपने गे होने की बात स्वीकार की थी। पेड्रो एड्स से ग्रस्त थे और उनकी मौत 11 नवंबर 1994 में हुई थी।
3 of 6
जिया सारंगी
- फोटो : सोशल मीडिया
जानी मानी अमेरिकन मॉडल जिया सारंगी की मौत एड्स के कारण हुई थी। 1985 में निमोनिया की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी बॉडी में HIV वायरस पाया। इसके कुछ समय बाद यानी 18 नवंबर 1986 को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
निशा नूर
- फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में ख़ूब चर्चित रही एक्ट्रेस निशा नूर एक जमाने में हिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल थीं। निशा नूर की मौत भी एड्स से हुई थी। साल 2007 में निशा नूर को एक दरगाह के बाहर पाया गया था।अस्पताल लाने पर पता चला कि निशा को एड्स है और इसके चलते उनकी हालत और खराब होती चली गई। फिर साल 2007 में निशा नूर ने इस दुनिया से चली गईं। कहा जाता है कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया था और यहीं से उन्हें एड्स हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
आर्थर ऐश
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऑर्थर रॉबर्ट ऐश टेनिस में सर्वोच्च स्तर पर खेलने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी खिलाड़ी थे। साल 1988 में उन्हें एचआईवी पॉजिटिव होने का पता चला। माना जाता है कि पांच साल पहले दिल की सर्जरी के दौरान एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की वजह से उन्हें ये बीमारी हुई थी। साल 1993 में एड्स की वजह से उन्हें निमोनिया हो गया और 6 फरवरी को न्यूयार्क अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।