फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड ने जताया दुख, अक्षय-भूमि और उर्मिला समेत कई सेलेब्स ने किए ट्वीट

Sat, 20 Jul 2019 08:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jul 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit Passes Away at 81 Akshay kumar deeply saddened by the Dikshit's demise
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला दीक्षित को आज सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के अचानक निधन से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार, भूमि पेडनेडकर, उर्मिला मातोंडकर, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।


Sheila Dikshit Passes Away at 81 Akshay kumar deeply saddened by the Dikshit's demise
Akshay Kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।
 



 

 

Sheila Dikshit Passes Away at 81 Akshay kumar deeply saddened by the Dikshit's demise
शीला दीक्षित से मिले मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने लिखा- शीला दीक्षित जी अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी, आप मेरे लिए माँ समान थीं। #RIPSheilaDixit

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sheila Dikshit Passes Away at 81 Akshay kumar deeply saddened by the Dikshit's demise
मधुर भंडारकर

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह बहुत ही अच्छी नेता थीं। दिल्ली में हुए विकास के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।



 

 

विज्ञापन
Sheila Dikshit Passes Away at 81 Akshay kumar deeply saddened by the Dikshit's demise
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'सचमुच एक महान नेता... उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। आपको बहुत प्यार मिला मैम।  हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। आपकी आत्मा को शांति मिले'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed