फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shekhar Suman: BJP में शामिल होते ही बदले शेखर के सुर, कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा-यह मेरा फर्ज है

Wed, 08 May 2024 10:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 May 2024 10:08 AM IST
विज्ञापन
Shekhar Suman says he is ready to campaign for Kangana Ranaut contesting the Lok Sabha Elections from Mandi
शेखर सुमन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शेखर सुमन हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए। अब हाल ही में, अभिनेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शेखर सुमन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनकी और कंगना की जमकर आलोचना भी हो रही थी। हालांकि, अब शेखर ने खुद आगे आकर कंगना को अपना समर्थन दिया है।

Shekhar Suman says he is ready to campaign for Kangana Ranaut contesting the Lok Sabha Elections from Mandi
शेखर सुमन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही कंगना रणौत के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। एक तरफ, जहां कंगना इस साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं, वहीं शेखर मंगलवार (7 मई) को नई दिल्ली में राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बने।

Shekhar Suman says he is ready to campaign for Kangana Ranaut contesting the Lok Sabha Elections from Mandi
शेखर सुमन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद, शेखर सुमन से पूछा गया कि क्या वह कंगना रणौत के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। इस सवाल के जवाब में हीरामंडी अभिनेता ने बताया, “अगर बुलाएंगी तो क्यों नहीं जाएंगे? ये तो मेरा फर्ज है और हक भी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shekhar Suman says he is ready to campaign for Kangana Ranaut contesting the Lok Sabha Elections from Mandi
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

 कथित तौर पर कंगना रणौत शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को डेट कर रही थीं। दोनों की मुलाकात 2008 में मोहित सूरी की फिल्म 'राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज' के सेट पर हुई और एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद अभिनेता ने सार्वजनिक रूप से कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया था। दोनों के एक ही पार्टी में शामिल होने के बाद लोग दोनों की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shekhar Suman says he is ready to campaign for Kangana Ranaut contesting the Lok Sabha Elections from Mandi
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

इस बीच, शेखर सुमन नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा,  “कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में कई चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आने का आदेश दिया।'' 

Salaar: पृथ्वीराज ने दिया 'सलार 2' पर बड़ा अपडेट, क्या 'केजीएफ' के साथ होगा प्रभास की आगामी फिल्म का कनेक्शन?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed