फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singer KK Last Song: रिलीज हुआ सिंगर केके का आखिरी गाना, पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म के लिए किया था रिकॉर्ड

Tue, 07 Jun 2022 12:28 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 07 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
sherdil the pilibhit saga KK last song Dhoop Paani Bahne De released fan says cant control my tears while listening
चंडीगढ़ में बॉलीवुड सिंगर केके की लाइव परफॉर्मेंस - फोटो : अमर उजाला

म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे सिंगर केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 54 वर्षीय सिंगर ने कोलकाता में अपना आखिरी कॉन्सर्ट किया था, जिसके बाद ही अचानक उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। लेकिन इस गम के माहौल में सिंगर का आखिरी गाना रिलीज हो गया है, जो उन्होंने फिल्म 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' के लिए गाया था। 

sherdil the pilibhit saga KK last song Dhoop Paani Bahne De released fan says cant control my tears while listening
केके - फोटो : फोटो सौजन्य: रिलायंस एंटरटेनमेंट, मुंबई

दरअसल, 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' के  मेकर्स ने अपनी फिल्म का गाना 'धूप पानी बहने दे' जारी कर दिया है। इस गाने को गुलजार साहब ने लिखा है और इसे कंपोज शांतनु मोइत्रा ने किया है। केके का यह गाना पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी और सयानी गुप्ता पर फिल्माया गया है, जिसे अब लोग खूब पसंद कर रहे हैं। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए इस गाने को अब तक लाखों बार सुना गया है।

sherdil the pilibhit saga KK last song Dhoop Paani Bahne De released fan says cant control my tears while listening
पंकज त्रिपाठी की शेरदिल: द पीलीभीत सागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वह जंगल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'केके की जादुई आवाज एक बार फिर आपको मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।' इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। हर किसी ने पंकज त्रिपाठी की तारीफ की है तो यूजर्स सिंगर के लिए इमोशनल इमोटिकॉन भेज रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जादुई आवाज।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'केके की आखिरी आवाज।' इसी तरह और भी कमेंट यूजर्स ने किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sherdil the pilibhit saga KK last song Dhoop Paani Bahne De released fan says cant control my tears while listening
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर केके का निधन - फोटो : Social media

बता दें कि 31 मई को सिंगर केके का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दिन वह कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। यहां पर कॉन्सर्ट के दौरान उनकी तबीयत खराब होने लगी थी लेकिन सिंगर ने अपने परफॉर्मेंस को खराब नहीं होने दिया। इसके बाद सिंगर जब होटल पहुंचे, तब वहां पर उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, जिसके बाद ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने केके को मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
sherdil the pilibhit saga KK last song Dhoop Paani Bahne De released fan says cant control my tears while listening
पंकज त्रिपाठी की शेरदिल: द पीलीभीत सागा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है, जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभिनेता की यह फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed