सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty Raj Kundra Wedding: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को हुए 12 साल, अभिनेत्री ने लिखा- हमारे अच्छे और बुरे वक्त...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 22 Nov 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Shillpa shetty and raj kundra celebrating 12th wedding anniversary actress pen down beautiful note
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए। 22 नंवबर को साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा संग सात फेरे लिए थे और आज दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट की है और पति को सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए अपने दिल की बात कही है।



शिल्पा और राज की शादी को पूरे हुए 12 साल

शिल्पा ने राज संग शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, '12 साल पहले इसी पल हमने एक दूसरे से वादा किया था कि हम अच्छे और बुरे पल में साथ रहेंगे, साथ साथ हर दिन। 12 साल और मैं आगे नहीं गिन रही। शादी की सालगिरह मुबारक हो कुकी। हमारी खुशियों, हंसी, बच्चों और जिंदगी के नाम। उन सभी लोगों का धन्यवाद जो अच्छे बुरे वक्त में हमारे साथ रहे'।

Trending Videos
Shillpa shetty and raj kundra celebrating 12th wedding anniversary actress pen down beautiful note
राज कुंद्रा,शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर में शिल्पा दुल्हन की लाल साड़ी में नजर आ रही हैं तो वहीं राज कुंद्रा ने भी मैंचिग लाल शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है। दोनों एक दूसरे को माला पहनाते दिख रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में राज कुंद्रा शिल्पा को सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें उस वक्त भी काफी वायरल हुई थीं और आज भी फैंस उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shillpa shetty and raj kundra celebrating 12th wedding anniversary actress pen down beautiful note
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी जहां फिल्मों की बड़ी अभिनेत्री हैं तो वहीं राज कुंद्रा भी अमीर बिजनेसमैन हैं। उन्होंने पशमीना शॉल बेचने से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जब राज को शिल्पा से प्यार हुआ तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज करने के लिए राज कुंद्रा ने कई कीमती तोहफे गिफ्ट किए थे। साथ ही शादी के बाद भी वो शिल्पा की पसंद का बहुत ख्याल रखते थे। उन्होंने शिल्पा को इंप्रेस करने के लिए और उन्हें अपना पार्टनर बनाने के लिए 3 करोड़ की रिंग गिफ्ट की थी। ये अंगूठी राज ने कुछ मिनटों में खरीद ली थी।

Shillpa shetty and raj kundra celebrating 12th wedding anniversary actress pen down beautiful note
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

2012 में एनिवर्सरी पर राज कुंद्रा ने शिल्पा को दुनिया को सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर एक फ्लैट गिफ्ट किया था। खबरों की मानें तो इस फ्लैट की कीमत 50 करोड़ रुपये है। शिल्पा की शायद ही कोई ख्वाहिश है जो राज कुंद्रा ने पूरी नहीं की होगी।

विज्ञापन
Shillpa shetty and raj kundra celebrating 12th wedding anniversary actress pen down beautiful note
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी के बाद ऐसी खबरें भी सोशल मीडिया में फैल रही थीं जहां कहा जा रहा था कि शिल्पा अब उनसे तलाक ले लेंगी और बच्चो को लेकर अलग हो जाएंगी। हालांकि शिल्पा ने एक बार फिर अपनी सालगिहर की तस्वीरें साझा कर सबको बता दिया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed