फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, हो रहे वायरल

Tue, 20 Jul 2021 05:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jul 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Brutally Trolled On Social Media After he Arrested On Pornogaphic Movie Case
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी पर बने मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन राज कुंद्रा उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में छा गए हैं। बीती रात राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और अब उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनका और शिल्पा शेट्टी का नाम ट्रेंड कर रहा है। इस पूरे मामले के बीच एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की शूटिंग के लिए भी नहीं पहुंचीं। तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर राज-शिल्पा को लेकर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है और लोग बिजनेसमैन राज कुंद्रा का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। 



सोशल मीडिया पर लगातार राज कुंद्रा अरेस्ट, शिल्पा शेट्टी, ट्रेंड कर रहा है। तो वहीं जहां कुछ लोग राज-शिल्पा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग एक्ट्रेस को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं यूजर्स ने क्या-क्या कहा है...

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Brutally Trolled On Social Media After he Arrested On Pornogaphic Movie Case
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अब आप किस मुंह से सुपर डांसर चैप्टर 4 के बच्चों के सामने जाएंगी।' बता दें, शिल्पा डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं। तो वहीं आज राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस शो की शूटिंग में नहीं पहुंची।
 

 
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Brutally Trolled On Social Media After he Arrested On Pornogaphic Movie Case
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य एक यूजर ने राज कुंद्रा का मजाक उड़ाते हुए फिल्म 'हेरा फेरी' के एक सीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'राज कुंद्रा एक्ट्रेसेस को अपनी फिल्म में काम करने के लिए मनाते हुए।' इसके साथ मीम में अक्षय कुमार दिख रहे हैं, जो 25 दिन में पैसा डबल होने वाला सीन है।
 



अन्य एक यूजर ने राज कुंद्रा को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अरेस्ट होने के बाद राज कुंद्रा रिपोटर्स। मैं कुछ डैरिंग करना चाहता था।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Brutally Trolled On Social Media After he Arrested On Pornogaphic Movie Case
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा पर इसी साल फरवरी, 2021 में केस दर्ज किया गया था। उनपर आरोप था कि वह पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उन्हें मोबाइल एप्स पर पब्लिश करने के बिजनेस में शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।
 
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Brutally Trolled On Social Media After he Arrested On Pornogaphic Movie Case
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, सोशल मीडिया पर राज-शिल्पा को यूजर्स काफी ट्रोल कर रहे है हैं और लगातार मीम्स वायरल हो रहे हैं। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब राज कुंद्रा विवादों में हैं, वह पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed