सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों को गुदगुदा रहा है। वैसे तो इस शो में हर किरदार बहुत ही महत्वपूर्ण है और खुद में एक मिसाल है, लेकिन इस शो में जो सबसे अधिक चर्चित किरदार है वो है गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले 'जेठालाल; का। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कहानी जेठालाल के परिवार के आसपास अधिक घूमती है। इस किरदार को अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वो अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये किरदार कॉमेडियन अभिनेता राजपाल यादव को ऑफर हुआ था।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राजपाल यादव को ऑफर हुआ था जेठालाल का रोल, अब कहा- ठुकराने का नहीं है मलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठालाल के किरदार को लेकर कही ये बात
राजपाल यादव ने इस किरदार के बारे में तो बताया ही, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो उन किरदारों को निभाने में अधिक दिलचस्पी लेते हैं जो उनके लिए लिखे गए हैं। राजपाल यादव ने बातचीत में कहा, ‘हम लोग एक मनोरंजन मार्केट में हैं तो मैं किसी कलाकार के किरदार में अपने किरदार को फिट नहीं करना चाहता’। उन्होंने आगे कहा, ‘तो मुझे ऐसा लगता है कि जो भी किरदार बने, जो राजपाल के लिए बने बस उन्हें मुझे करने का सौभाग्य मिले, लेकिन किसी दूसरे कलाकार द्वारा रचाए गए किरदारों को निभाने का मौका न मिले।
दिलीप जोशी और राजपाल यादव दोनों हैं कॉमेडियन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ‘जेठालाल’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी को मनोरंजन जगत में काफी समय हो चुका है। दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से की थी, उन्होने दिल है तुम्हारा, हम आपके हैं कौन और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों में काम किया। बता दें कि उन्होने अधिकतर फिल्मों में कॉमेडी की तो वही दूसरी तरफ राजपाल यादव ने भी कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। उन्होंने भूल भुलैया और पार्टनर, हेरा फेरी जैसी फिल्मों में कॉमेडी कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
हंगामा 2 में जल्द आएंगे नजर
कुली नंबर 1 के बाद अब राजपाल यादव जल्द ही अपनी कॉमेडी से लोगों को फिल्म ‘हंगामा 2’ में हंसाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। राजपाल यादव के अलावा इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और मीजान जाफरी नजर आएंगे। बता दें कि मिजान जाफरी जावेद जाफरी के बेटे हैं और उन्होने साल 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म से लंबे अरसे के बाद शिल्पा शेट्टी भी अपनी वापसी कर रही हैं।
राजपाल यादव का बॉलीवुड में रहा लंबा संघर्ष
राजपाल यादव ने एक चैट शो में अपने संघर्ष के दिनों के बारे में भी बताया था। उन्होने कहा था कि अगर उनके चाहने वालों ने उनका साथ नहीं दिया था तो आज वो जहां हैं वहां वो नहीं होते । इस खास बातचीत में उन्होंने अपने अभिनेता बनने के संघर्ष के बारे में भी बताया और कहा कि एक वक्त उनकी जिंदगी में ऐसा था जब वो काम के लिए पूरी मुंबई में घूम रहे थे और उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो सफर करने के बस या रिक्शा ले सकें।