फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Arrest: व्हाट्सएप ग्रुप पर चलती थी पोर्नोग्राफी की डील, यहीं पर होता था अश्लील फिल्मों से होने वाली कमाई का हिसाब-किताब

Tue, 20 Jul 2021 04:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jul 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Pornographic Content Case Whatsapp Group For Porn Business
राज कुंद्रा के चैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, राज कुंद्रा एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस की बातें होती थी।



बिजनेस के लिए बना था व्हाट्सएप ग्रुप
इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे। ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे। जो व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, उसमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं। किस तरह से किस मॉडल को पेमेंट करनी है और किस तरह से बिजनेस के रेवेन्यू को बढ़ाया जाए। फिल्म बनने के बाद एप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी।

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Pornographic Content Case Whatsapp Group For Porn Business
राज कुंद्रा के चैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस ग्रुप में राज कुंद्रा हर डिटेल लेते थे, वीडियोज से मुनाफा कितना हो रहा है घाटा कितना हो रहा और बिजनेस को कैसे बढ़ाया जा सकता है। ग्रुप में एड प्रदीप बक्शी राज कुंद्रा का रिश्तेदार है जो UK में रहता है। राज कुंद्रा पर इसी साल फरवरी, 2021 में केस दर्ज किया गया था। उनपर आरोप था कि वह पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उन्हें मोबाइल एप्स पर पब्लिश करने के बिजनेस में शामिल हैं।

Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Pornographic Content Case Whatsapp Group For Porn Business
राज कुंद्रा के चैट - फोटो : इंस्टाग्राम

क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Pornographic Content Case Whatsapp Group For Porn Business
राज कुंद्रा के चैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। पुलिस के मुताबिक, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में आने वाली जरूरतमंद लड़कियों को बड़ी फिल्मों में रोल दिलाने के नाम पर फंसाते थे।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Pornographic Content Case Whatsapp Group For Porn Business
राज कुंद्रा के चैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खैर, यह कोई पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में हैं, वह पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed