सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: शिल्पा शेट्टी से मलाइका अरोड़ा तक, योग से खुद को फिट रखती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 21 Jun 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty, Malaika Arora, and Bollywood actresses who have achieved toned body with yoga
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी कोरोना वायरस की वजह से खुले आसमान की जगह घर पर ही योग करने का कार्यक्रम है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को योग दिवस मनाना तय किया है। साल 2014 से ये दिन मनाया जा रहा है। भले ही आम जनमानस के बीच योग की उतनी लोकप्रियता न हो लेकिन बॉलीवुड के सितारे योग के माध्यम से सुंदर और सुडौल काया के साथ ही निरोग भी रहते हैं। तमाम अभिनेताओं से लेकर हीरोइनें भी इसकी मुरदी हैं। चलिए आज आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। 


शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो शिल्पा शेट्टी का आता है। उन्हें देखकर तो ऐसा लगता है कि मानो उनकी उम्र थम सी गई हो। अक्सर शिल्पा अपने परिवार के साथ योग करती हुई तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। उनसे प्रेरणा लेकर कई और फिल्मी हस्तियों ने योग करना शुरू कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

Trending Videos
Shilpa Shetty, Malaika Arora, and Bollywood actresses who have achieved toned body with yoga
सुष्मिता सेन - फोटो : Social Media

सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन भी योग करने में बिलकुल पीछे नहीं हैं। योग करने में उनका भी कोई जवाब नहीं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ योग करते हुए नजर आती हैं। कभी-कभी उनकी बेटियां भी इसमें उनका साथ देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty, Malaika Arora, and Bollywood actresses who have achieved toned body with yoga
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा को कई लोग फिटनेस क्वीन बुलाते हैं। उम्र को मात देना मलाइका ने अच्छे से सीख लिया है। अपनी सुंदरता निखारने के लिए मलाइका योग का सहारा लेती हैं। वह अक्सर जिम के बाहर नजर आती हैं। साथ ही वो घर पर भी योग करती हैं।


 
Shilpa Shetty, Malaika Arora, and Bollywood actresses who have achieved toned body with yoga
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु

बिपाशा बसु भी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। जिम और योग सहारे बिपाशा खुद को निखारती हैं। बिपाशा खुद योग करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसे करने की प्रेरणा देती हैं। अक्सर उन्हें अपने पति के साथ योग करते हुए देखा जाता है।


 
विज्ञापन
Shilpa Shetty, Malaika Arora, and Bollywood actresses who have achieved toned body with yoga
कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
कटरीना कैफ

योग की बात हो और इसमें कटरीना कैफ का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कटरीना भी योग करने में बहुत माहिर हैं। सूर्य नमस्कार तो उनकी रोज की दिनचर्या में शामिल है। इसके अलावा वो कई आसन करती हैं। योग उन्हें फिट रखने में काफी मदद करता है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed