{"_id":"60fa39e0c2714b16f6092c28","slug":"shilpa-shetty-shares-meaningful-post-for-the-first-time-after-husband-raj-kundra-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra Case: पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘मैं चुनौतियों का सामना कर बचूंगी’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra Case: पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘मैं चुनौतियों का सामना कर बचूंगी’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों गिरफ्तारी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है। वहीं पति की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार शिल्पा शेट्टी को निशाने पर लिया जा रहा है और उन पर मीम्स बन रहे हैं। इस बीच शिल्पा पति की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आई हैं।
दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक किताब की फोटो शेयर की है, जिसमें जीवित रहने और चुनौतियों का सामना करने की बात का जिक्र किया गया है। शिल्पा ने किताब का जो पन्ना साझा किया है उसमें शुरुआत में लिखा है, 'गुस्से में पीछे मुड़कर ना देखें या डर में आगे ना देखें, बल्कि जागरूकता में चारों और देखें।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
- फोटो : Instagram
शिल्पा शेट्टी की पोस्ट में आगे लिखा है, 'हम उन लोगों पर गुस्सा होते हैं जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है। जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हमेशा इस डर में रहते हैं कि हम अपनी जॉब खो सकते हैं, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या किसी अपने की मौत से दुखी हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है।'
3 of 5
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी की पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं जिंदा हूं और भाग्यशाली हूं। मैं पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और मैं भविष्य में भी चुनौतियों का सामना करके बचूंगी। आज मुझे जिंदगी जीने के लिए कोई भी भटका नहीं सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि उन्होंने इन दिनों अपनी स्थितियों के बारे में बताया है। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन वह निश्चित रूप से जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। फिल्हाल, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन्हें शिल्पा के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा है जहां उन्हें सर्वर मिला है साथ ही 70 पोर्न वीडियोज मिले हैं जो उमेश कामत द्वारा शॉट किए हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ये भी बताया कि पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने कुछ ज्यादा बातें नहीं उगलीं। पोर्न रैकेट का मामला सिर्फ शिल्पा के पति राज तक ही सीमित नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस के हाथ बड़ा रैकेट लगा है और इसमें कई प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट हो चुके एप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में शामिल बताए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।