फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंगामा 2: पति राज कुंद्रा की कस्टडी बढ़ने के बाद शिल्पा शेट्टी ने की फिल्म देखने की गुजारिश, लिखा- परिवार के साथ देखें ताकि...

Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty urges fans to watch Hungama 2 as Raj Kundra gets sent to jail
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बीते कुछ दिनों से पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफिक मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अभिनेत्री ने उनकी कमबैक फिल्म हंगामा 2 के लिए सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। शिल्पा ने लिखा है कि फिल्म को कभी नुकसान नहीं होना चाहिए। इस फिल्म में शिल्पा के साथ परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष लीड रोल में नजर आने वाले हैं. बता दें कि राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी का मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बयान दर्ज किया है। खबरों की मानें पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही।



राज 27 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे। मालूम हो कि सोमवार देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राज की गिरफ्तारी से पहले मड आइलैंड स्थित एक बंगले पर छापा मारा गया था जहां से क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पोर्न वीडियो की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। 

Shilpa Shetty urges fans to watch Hungama 2 as Raj Kundra gets sent to jail
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा ने लिखा, 'मैं योग का अभ्यास करती हूं और इसकी शिक्षा में विश्वास करती हूं। ज़िंदगी जिस लम्हे में होती है, वो सिर्फ़ वर्तमान है, अब। हंगामा 2 एक पूरी टीम की के प्रयासों का नतीजा है। एक अच्छी फ़िल्म बनाने के लिए सभी ने कड़ी मेहनत की है, और फ़िल्म पर इसका असर नहीं पड़ना चाहिए... कभी नहीं। इसलिए आज, मैं आप सबसे गुज़ारिश करती हूं कि फ़िल्म से जुड़े हर एक व्यक्ति की खातिर अपने पूरे परिवार के साथ हंगामा 2 देखिए, ताकि आपके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहे। शुक्रिया। आभार सहित, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

 

Shilpa Shetty urges fans to watch Hungama 2 as Raj Kundra gets sent to jail
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

इससे पहले गुरुवार देर रात शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक किताब से एक तस्वीर साझा की। उनकी पोस्ट में जेम्स थर्बर के उद्धरण पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें लिखा है, 'गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें, या डर से आगे न देखें, बल्कि जागरूकता से देखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty urges fans to watch Hungama 2 as Raj Kundra gets sent to jail
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने आगे लिखा था, 'हम गुस्से में पीछे मुड़कर देखते हैं उन लोगों पर जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, जो निराशाएं हमने महसूस की हैं, जो दुर्भाग्य हमने सहा है। हम इस संभावना के डर से तत्पर रहते हैं कि हम अपनी नौकरी खो सकते हैं, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, या किसी अपने की मृत्यु का शिकार हो सकते हैं। हमें जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है, अभी- जो रहा है या क्या हो सकता है, उसे उत्सुकता से नहीं देखना चाहिए, बल्कि पूरी तरह से जागरूक होना चाहिए।'

विज्ञापन
Shilpa Shetty urges fans to watch Hungama 2 as Raj Kundra gets sent to jail
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

अभिनेत्री द्वारा साझा की गई किताब में लिखा गया था, 'मैं एक गहरी सांस लेती हूं, क्योंकि मैं भाग्यशाली हूं कि जिंदा हूं। मैं अतीत में चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और भविष्य में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं। आज मुझे जीवन को लेकर परेशान नहीं होना है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed