फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति बिजनेसमैन से शादी कर बॉलीवुड से गायब हुई थी ये हीरोइन, 13 साल बाद लौटी तो मिले मां के रोल

Mon, 20 Nov 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Mon, 20 Nov 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
shilpa shirodkar birthday special story know about her unknown facts
शिल्पा शिरोडकर

90 के दशक में बोल्ड सीन से सामने आने वाली शिल्पा शिरोडकर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। शिल्पा 13 साल लाइमलाइट से दूर रहने के बाद साल 2013 में जी टीवी के सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2016 में 'सिलसिला प्यार का' में काम किया। कलर्स के सीरियल 'सावित्री देवी कॉलेज और हॉस्पिटल' में नजर आ रही हैं। 

shilpa shirodkar birthday special story know about her unknown facts
शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से की थी। इसी साल आई फिल्म 'किशन कन्हैया' में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। इसके बाद शिल्पा ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर में कई फिल्में की। लेकिन शिल्पा की कोई भी फिल्म ‌कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

पढ़ें- क्षत्रिय महासभा का ऐलान- 'दीपिका को जिंदा जलाने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम'

shilpa shirodkar birthday special story know about her unknown facts
शिल्पा शिरोडकर

फिल्में फ्लॉप होने के कारण शिल्पा का करियर भी डूबता चला गया। शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली थी। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। शिल्पा की एक 14 साल की बेटी भी है। जब‌कि टीवी सीरियल में शिल्पा 22-23 साल की एक्ट्रेस की मां का रोल निभाती हैं।

पढ़ें- कॉमेडी किंग बन बॉलीवुड पर राज करता था, अब कर्ज में डूबे इस एक्टर को नहीं मिल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shirodkar birthday special story know about her unknown facts
शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं 10वीं फेल हूं, लेकिन मुझे इसको लेकर कोई गम या शर्म नहीं है। मैं शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी कमजोर थी। इसलिए अच्‍छा हुआ जो एक्टिंग की फील्ड में आ गई। हालांकि जब विदेश में थी तो महसूस हुआ कि अगर पढ़ी-लिखी होती तो वहां जॉब कर सकती थी।'

विज्ञापन
shilpa shirodkar birthday special story know about her unknown facts
शिल्पा शिरोडकर

बता दें कि शिल्पा ने सबसे ज्यादा फिल्में मिथुन चक्रवर्ती के साथ की हैं।  इनमें भ्रष्टाचार, हिटलर, रंगबाज, अपने दम पर, जीवन की शतरंज, स्वर्ग यहां नर्क यहां, त्रिनेत्र और 'पाप की कमाई' शामिल हैं। शिल्पा की हिट फिल्मों में हम (1991), दिल ही तो है (1992), आंखें (1993), 'खुदा गवाह' (1993), 'गोपी-किशन' (1993), हम हैं बेमिसल (1994), बेवफा सनम (1995), 'मृत्युदंड' (1996) और दंडनायक (1998) हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed