फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला मांतोडकर की महाराष्ट्र में एमएलसी की सीट पक्की, सक्रिय राजनीति में फिर रखेंगी कदम

Sat, 07 Nov 2020 09:43 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 07 Nov 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
shivsena will nominated actress urmila matondkar as mlc in legislative assembly know all the details
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मांतोडकर जल्द ही दोबारा राजनीति में सक्रिय होती नजर आ सकती हैं। महाराष्ट्र सरकार ने उर्मिला मांतोडकर को विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए राज्यपाल को उनका नाम भेजा है। दरअसल, महाराष्ट्र ने राज्यपाल को 12 नामों की बंद लिफाफे में एक सूची भेजी है, जिसमें उर्मिला मांतोडकर का नाम भी शामिल है।



लोकसभा चुनाव हारने के बाद उर्मिला मांतोडकर का यह दूसरा मौका होगा, जब वो खुद को राजनीति के लिए प्रखर बना सकती हैं।

shivsena will nominated actress urmila matondkar as mlc in legislative assembly know all the details
उर्मिला मातोड़कर

ऐसा बताया जा रहा है कि गठबंधन की ओर से चार-चार प्रत्याशियों के नाम भेजे गए हैं, जो विधान परिषद का सदस्य बनेंगे। गठबंधन में तीन पार्टियां शामिल हैं, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस। ऐसे में तीनों पार्टियों की तरफ से चार-चार लोगों के नाम भेजे गए हैं और शिवसेना की ओर से दिए गए नामों में उर्मिला मांतोडकर का नाम भी शामिल है।

shivsena will nominated actress urmila matondkar as mlc in legislative assembly know all the details
उर्मिला मतोंडकर

महाराष्ट्र सरकार ने यह सारे नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजे हैं और उर्मिला मांतोडकर के साथ इस सूची में एकनाथ खड़से , रजनी पाटिल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने की ठानी थी और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई थीं।

इसी के साथ उर्मिला ने नॉर्थ मुंबई सीट से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी के सामने हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivsena will nominated actress urmila matondkar as mlc in legislative assembly know all the details
Urmila Matondkar - फोटो : instagram

बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्मिला मांतोडकर ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के साथ अपना सियासी करियर शुरू करने की सोची। हालांकि यह सफर ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। लोकसभा चुनाव हारने के बाद उर्मिला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने उनका इस्तेमाल किया है। अब उर्मिला मांतोडकर का नाम शिवसेना की ओर से विधान परिषद के सदस्य के तौर पर राज्यपाल को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
shivsena will nominated actress urmila matondkar as mlc in legislative assembly know all the details
Urmila Matondkar - फोटो : social media

उर्मिला मांतोडकर आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर ब्लैकमेल फिल्म में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान अभिनेत्री ने साफ कहा था कि वो ग्लैमर के कारण राजनीति में नहीं आई हैं। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस की विचारधारा की वजह से राजनीति में आई हैं। 

उन्होंने कहा कि आज अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े हो गए हैं, देश में रोजगार नहीं है। बता दें कि उर्मिला ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस मराठी फिल्म 'झाकोला' (1980) से की थी। 'कलयुग' (1981) उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed