फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: लव रंजन की फिल्म के सेट से वायरल हुआ श्रद्धा कपूर का बिकिनी लुक, हॉट अवतार देख फैंस हुए फिदा

Wed, 06 Jul 2022 05:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 06 Jul 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Bikini Photo leaked from the sets of Luv Ranjan romantic comedy film with ranbir kapoor
श्रद्धा कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की शूटिंग मॉरिशस और स्पेन में हुई है, जहां से कई बार तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब श्रद्धा कपूर की सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज दिखाई दे रहा है। इस लुक के रिवील होने के बाद से ही फैंस श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Shraddha Kapoor Bikini Photo leaked from the sets of Luv Ranjan romantic comedy film with ranbir kapoor
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, लव रंजन की इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों दोनों का सेट से एक गाने के शूटिंग के दौरान का वीडियो भी लीक हो गया था। वहीं, अब श्रद्धा के हॉट लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री का यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि श्रद्धा शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौट चुकी हैं।  

Shraddha Kapoor Bikini Photo leaked from the sets of Luv Ranjan romantic comedy film with ranbir kapoor
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वायरल तस्वीर में श्रद्धा कपूर एक बीच पर पिंक कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री के इर्द-गिर्द क्रू मेंबर भी नजर आ रहे हैं और बीच लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग चल रही है। श्रद्धा का यह हॉट बिकिनी अवतार देख फैंस उनपर फिदा हो गए हैं और जमकर कमेंट कर तारीफ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 8 मार्च को रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Bhuvi (@bujji5749)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Bikini Photo leaked from the sets of Luv Ranjan romantic comedy film with ranbir kapoor
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लव रंजन की फिल्म के अलावा 'चालबाच इन लंदन' और 'लवली सिंह' में दिखाई देंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है और 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed