{"_id":"5afef1d14f1c1be4408b6286","slug":"shraddha-kapoor-dance-with-rajkummar-rao-and-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झूमकर नाचीं राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्घा कपूर, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
झूमकर नाचीं राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्घा कपूर, वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डांस का यह वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। इसमें यह दोनों जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
shraddha kapoor and rajkummar rao
राजकुमार राव और श्रद्धा जल्द एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में इन्होंने अपनी नई फिल्म 'स्ट्री' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग इसी साल जनवरी में शुरू हुई थी और शूटिंग खत्म करने के बाद पूरी टीम के लिए एक रैप अप पार्टी रखी गई थी।
shraddha kapoor and sushant singh rajput
फिल्म 'स्ट्री' के डायरेक्टर अमर कौशल ने मुंबई के बांद्रा में पूरी टीम के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी में एक और स्टार सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए। हालांकि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अमर कौशल ने उनके साथ फिल्म 'राब्ता' में काम किया था और तब से ही इनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor and sushant singh rajput
राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा सुशांत सिंह के साथ भी डांस करती हुई नजर आईं। दोनों ने सुशांत की फिल्म 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' के गाने पर डांस किया। श्रद्धा इस पार्टी में काले रंग बड़ी खूबसूरत ड्रेस में पहुंची थीं। वहीं राजकुमार राव जींस और टीशर्ट पहने हुए नजर आए।
.@ShraddhaKapoor dances with @itsSSR on Main Tera Boyfriend at the wrap up party of #Stree. pic.twitter.com/tBZek9VFYu
— Filmfare (@filmfare) May 17, 2018
विज्ञापन
shraddha kapoor and rajkummar rao
राजकुमार राव और श्रद्धा इस वीडियो में ऐसे नाचते हुए नजर आ रहे हैं जैसे मानों इन्हें वहां किसी की परवाह नहीं है। आमतौर पर लोग इस तरह का डांस फुल मस्ती के मूड में ही करता है।
A post shared by A PROUD SHRADDHAGEM ⭐🌠 (@ritu.maheshwari) on