मुंबई के आरे इलाके में 2700 पेड़ों को मेट्रो कारशेड के लिए काटे जाने के खिलाफ लगातार विरोध हो रहे है। पर्यावरण प्रेमियों के साथ अब बॉलीवुड स्टार्स भी पेड़ बचाने की मुहिम में आगे आए हैं। श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, कपिल शर्मा और रवीना टंडन सहित कई स्टार्स ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। श्रद्धा कपूर ने रविवार को पर्यावरण प्रेमियों के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।
सरकार के इस फैसले के खिलाफ गुस्से में बॉलीवुड, श्रद्धा कपूर बोलीं- इसे रोकना ही होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर ने कहा कि वह पेड़ काटने की हैरान कर देने वाली अनुमति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के चलते प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह फैसला पलटेगा। यह गवारा नहीं, यह चौंका देने वाला है। हमारे पास पहले से ही पर्यावरणीय समस्याएं हैं। मुंबई में पहले से ही पर्याप्त प्रदूषण है और अब हमारे फेफड़ों को काट देने के लिए अनुमति दी जाती है। इसे रोकना ही होगा।
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी इस फैसले पर गुस्सा जताते हुए ट्वीट किया- 'हैरान हूं कि हम इसे होने दे रहे हैं। नागरिकों की आवाजों को सुना क्यों नहीं जा रहा?'
#SaveAareyForest Shocking that we are letting this happen. Why are the citizens voices not being heard??? pic.twitter.com/jKLXbSRtEN
दीया मिर्जा ने टि्वटर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को टैग करते हुए लिखा, 'मैं मेट्रो के खिलाफ नहीं हूं, उसे बनाए.. लेकिन पारिस्थितिकी तंत्र बिगाड़ने की कीमत पर नहीं जो हमारी अमूल्य सेवा करता है। इसमें और समय लग सकता है। लेकिन बेहतर चुनें।'
Not against the #Metro. Please build it. But not at the cost of disrupting an ecological system that provides invaluable human services.ALTERNATIVES for the car shed EXIST. It may take more time. But choose better! STOP MASSACRE OF #AAREYFOREST 🙏🏻 @CMOMaharashtra @Dev_Fadnavis
ईशा गुप्ता ने लिखा- 'यह हास्यास्पद हो रहा है, हमारे पर्यावरण पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ छोड़ने की जरूरत है, न सिर्फ फ्लाइंग कार और मेट्रो महानगरों, ब्लकि एक पेड़ जो आगे सबसे महंगी चीज होगी।'
This is getting ridiculous, our environment shouldn’t be about politics, we need to leave something behind for the kids, not just flying cars n metros,where a plant will soon be the most expensive thing to own.. #SaveAareyForest #SaveAareySaveMumbai #SaveAarey 🌍