फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हसीना' बनने के लिए शूटिंग से पहले 4 घंटे तक ऐसी हालत में रहती थीं श्रद्धा

Wed, 08 Feb 2017 09:28 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor doing heavy make up before the shooting of haseena

बॉलीवुड की बबली गर्ल श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई' के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। वो इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल चर्चा है कि इस फिल्म में श्रद्धा जिस तरह का किरदार निभाने वाली हैं वैसा उन्होंने अब तक किसी भी फिल्म में नहीं निभाया है। उनका किरदार 17 से 40 साल की उम्र के बीच का रहेगा। आखिर कैसे श्रद्धा इस किरदार में फिट बैठेंगी?

'हसीना' बनने के लिए शूटिंग से पहले 4 घंटे तक ऐसी हालत में रहती थीं श्रद्धा

shraddha kapoor doing heavy make up before the shooting of haseena

हसीना के किरदार में अपने आप को ढालने के लिए श्रद्धा ने बहुत मेहनत की है। हसीना बनने के लिए सिर्फ मेकअप में उन्हें करीब 4 घंटे तक का वक्त लगता था। 

'हसीना' बनने के लिए शूटिंग से पहले 4 घंटे तक ऐसी हालत में रहती थीं श्रद्धा

shraddha kapoor doing heavy make up before the shooting of haseena

सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा फिल्म सेट पर सुबह 5.30 बजे पहुंचती थीं। किरदार में ढलने के लिए 4 घंटे तक मेकअप रूम में बैठती थी फिर 9 बजे से शूटिंग शुरू करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'हसीना' बनने के लिए शूटिंग से पहले 4 घंटे तक ऐसी हालत में रहती थीं श्रद्धा

shraddha kapoor doing heavy make up before the shooting of haseena

उनके स्पेशल मेकअप के लिए कुछ लोगों को अलग से बुलाया गया था जो उनका खास तरीके से मेकअप करते थे। श्रद्धा के चेहरे को 40 की उम्र का दिखाने के लिए उसका सही तरीके से मेकअप करना जरूरी था। रोजाना इस तरह 4 घंटे लगातार बैठकर प्रोस्थेटिक्स प्रोसेस फॉलो करना बहुत थकावट भरा होता था लेकिन श्रद्धा ने कभी इसकी शिकायत नहीं की। श्रद्धा को हर रोज ऐसी हालत में रहना पड़ता था।

विज्ञापन

'हसीना' बनने के लिए शूटिंग से पहले 4 घंटे तक ऐसी हालत में रहती थीं श्रद्धा

shraddha kapoor doing heavy make up before the shooting of haseena

आपको बता दें कि इस फिल्म में हसीना पार्कर की जिंदगी का वो दौर दिखाया जाएगा जिसमें उनका रुतबा दाऊद से बस थोड़ा ही कम था। दाऊद के भारत से भाग जाने के बाद हसीना के पास ही दाऊद के हर मामलों का निपटारा होता था। साल 2014 में हार्ट अटैक के चलते हसीना की मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed