फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shradhha Kapoor: 'स्त्री' फ्रेंचाइजी में श्रद्धा के किरदार के नाम से कब उठेगा पर्दा? अभिनेत्री ने किया खुलासा

Mon, 16 Sep 2024 11:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Sep 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Promises Fan to reveal her name in Stree 3 Read details Inside
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। पहले भाग की तरह इस फिल्म में भी उन्होंने रहस्यमयी लड़की की भूमिका निभाई है। पिछले फिल्म की तरह ही इस बार भी उनका नाम दर्शकों को पता नहीं लग सका। इस बीच हाल ही में श्रद्धा ने अपनी इस फिल्म से कुछ पर्दे के पीछे की झलकियां फैंस के साथ साझा कीं। 

Shraddha Kapoor Promises Fan to reveal her name in Stree 3 Read details Inside
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर

साथ ही, उन्होंने कमेंट बॉक्स में लोगों के सवाल के जवाब भी दिए। ऐसा ही एक सवाल जब उनके किरदार के नाम को लेकर किया गया तो अभिनेत्री ने फैन से अपने किरदार का नाम बताने का पक्का वादा कर डाला। दरअसल, हाल ही में श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की थी, जिसमें स्त्री 2 की कुछ पर्दे के पीछे की तस्वीरें थीं। 

Shraddha Kapoor Promises Fan to reveal her name in Stree 3 Read details Inside
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर

एक तस्वीर में निर्देशक अमर कौशिक अपनी गर्दन के चारों ओर श्रद्धा की शक्तिशाली चोटी लपेटे हुए बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। श्रद्धा ने इस रील के जरिए अपने कुछ पोस्टर और कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग की झलक भी पेश की थी। ऑडियो में उन्होंने चमत्कारी चोटी थीम का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Promises Fan to reveal her name in Stree 3 Read details Inside
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में श्रद्धा ने अपने फॉलोअर्स के साथ मजेदार बातचीत भी की। एक यूजर ने पूछा, "लेकिन नाम क्या था ये तो बता दो"। इसका शानदार जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा, "पक्का बताऊंगी! स्त्री 3 में।" श्रद्धा के इस जवाब से फैंस कयास लगा रहे हैं कि अगले भाग में उनके नाम से पर्दा उठ सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)


विज्ञापन
Shraddha Kapoor Promises Fan to reveal her name in Stree 3 Read details Inside
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर

स्त्री 2 की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। जवान के बाद कमाई के मामले में सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 555 करोड़ की कमाई कर ली है। आने वाले समय में यह फिल्म जवान के हिंदी भाषा के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है। 
Anna Sawai: अभिनेत्री एन्ना सवाई ने रचा इतिहास, एमी पुरस्कार में ऐसा करने वाली पहली एशियाई कलाकार बनीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed