बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार 14 दिसंबर को दिल का दौड़ा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। वहीं, शुक्रवार की सुबह श्रेयस की पत्नी दीप्ति ने अभिनेता का स्वास्थ्य अपडेट साझा किया था। अब एक बार फिर अभिनेता के परिवार के सदस्य ने उनके स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी दी है।
Shreyas Talpade: एंजियोप्लास्टी के बाद श्रेयस की सेहत में हो रहा सुधार, परिवार ने दिया अभिनेता का हेल्थ अपडेट
दरअसल, दीप्ति लगातार श्रेयस के पास मौजूद हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं। वहीं आज शनिवार को अभिनेता के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रेयस अब बेहतर हैं। वे ठीक हो रहे हैं और सर्जरी भी ठीक रही। आज सुबह उन्होंने हमारी ओर देखा और वे मुस्कुराए। यह हम सभी के लिए राहत की बात थी। कुछ दिनों में वे खुद आपसे बात करेंगे।
Shruti Haasan: आगामी पैन इंडिया फिल्म से श्रुति का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा टीजर और टाइटल
इससे पहले श्रेयस की पत्नी दीप्ति ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अभिनेता का हेल्थ अपडेट दिया था। दीप्ति ने लिखा था, 'मैं हाल ही में मेरे पति के स्वास्थ्य संबंधी संकट के बाद भारी चिंता और शुभकामनाओं के लिए अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे सभी को यह बताते हुए राहत मिल रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।
Indian Police Force: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रिलीज, वर्दी पहने एक्शन अवतार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा
दीप्ति ने आगे लिखा था, 'इस दौरान मेडिकल टीम की असाधारण देखभाल और समय पर प्रतिक्रिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हम उनकी विशेषज्ञता के लिए आभारी हैं। हम अपनी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है। आपका अटूट समर्थन हम दोनों के लिए शक्ति का जबर्दस्त स्रोत रहा है।'
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, फैंस बोले- 'भाभी 2'
श्रेयस तलपड़े ने 14 दिसंबर, गुरुवार को पूरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग की। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। शूटिंग पर उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं, तभी वे रास्ते में गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।
Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'