सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan: आगामी पैन इंडिया फिल्म से श्रुति का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा टीजर और टाइटल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 16 Dec 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Shruti Haasan first look poster release from Pan india action drama Know teaser and title details
श्रुति हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़े पर्दे पर जल्द ही एक और पैन इंडिया एक्शन मूवी आने वाली है, जिसको लेकर सिने प्रेमी अभी से उत्साहित हैं। 'मेजर' फेम अदिवी शेष और श्रुति हासन स्टारर इस फिल्म की एक-एक झलक चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरुवार को फिल्म में अदिवी शेष का पोस्टर जारी किया गया था। वहीं, अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रुति हासन का पहला लुक जारी किया गया है, जो काफी शानदार लग रहा है। 

Trending Videos
Shruti Haasan first look poster release from Pan india action drama Know teaser and title details
श्रुति हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन अनाउंस होगा मूवी का टाइटल 
अदिवी शेष और श्रुति हासन की जोड़ी को भी देखने के लिए फैंस एक्साइटेड दिख रहे हैं। अदिवी शेष के पोस्टर के बाद शनिवार को जारी हुआ नया पोस्टर फिल्म का दूसरा शानदार हिस्सा है। इसके साथ ही फिल्म निर्माताओं ने यह भी खुलासा किया कि इस मूवी का टाइटल 18 दिसंबर को सामने आएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan first look poster release from Pan india action drama Know teaser and title details
अदिवी शेष - फोटो : सोशल मीडिया

अदिवी सेष ने शेयर किया श्रुति का फर्स्ट लुक
इस नए पोस्टर में श्रुति एक आकर्षक कैरेक्टर में नजर आ रही हैं, जो फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहा है। पोस्टर में उनकी आंखों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो गुस्से से भरा हुआ है। इससे पहले अदिवी शेष के किरदार के पोस्टर में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया था। फिल्म के लीड एक्टर अदिवी सेष ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी को-स्टार का लुक शेयर किया और लिखा,  'इनसे मिलिए #SeshEXSruti'। अदिवी ने आगे लिखा, 'श्रुति हासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हमारे बीच जादुई और गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक 18 दिसंबर को जारी होगा'। 

Shruti Haasan first look poster release from Pan india action drama Know teaser and title details
अदिवी शेष-श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

शेनिल देव डायरेक्ट करेंगे यह फिल्म
बता दें कि अदिवी और श्रुति स्टारर यह फिल्म एक मेगा प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा। इसका निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा किया जा रहा है, जिसे शेनिल देव डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म शेनिल के फीचर निर्देशन की पहली फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने 'क्षणम' और 'गुडाचारी' समेत कई तेलुगु ब्लॉकबस्टर के लिए फोटोग्राफी निदेशक के रूप में काम किया है। उन्होंने चर्चित फिल्म 'लैला' का भी निर्देशन किया था, जिसे आधिकारिक तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था।
Prakash Raj: प्रकाश राज ने बताया सफल करियर के लिए नहीं कोई विशेष कोड, कहा- 'सिनेमा में नहीं है निष्पक्ष खेल'
 

विज्ञापन
Shruti Haasan first look poster release from Pan india action drama Know teaser and title details
अदिवी शेष-श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द सामने आएंगी बाकी जानकारियां
कुछ समय पहले ही फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया था कि कैसे फिल्म के हर फ्रेम, संवाद और दृश्य को हर भाषा की सांस्कृतिक बारीकियों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म का सह-निर्माण सुनील नारंग द्वारा किया गया है, जिसमें अदिवि शेष और शेनिल देव भी कहानी और पटकथा का क्रेडिट शेयर करेंगे। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
Indian Police Force: 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर रिलीज, वर्दी पहने एक्शन अवतार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed