दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हासन और उनका ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। श्रुति और शांतनु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। अब श्रुति हासन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिस पर उनके प्रशंसक जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। यह एक वर्कआउट वीडियो है, जिसमें श्रुति और शांतनु हंसी-मजाक कर रहे हैं और उसके बाद अचानक शांतनु, श्रुति के पीठ के ऊपर आकर बैठ जाते हैं और हॉर्स राइडिंग करने लगते हैं।
सोशल मीडिया: ब्वॉयफ्रेंड ने श्रुति हासन के ऊपर बैठकर की हॉर्स राइडिंग, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्कआउट वीडियो को शेयर करने के साथ ही श्रुति हासन ने लिखा, ‘हम अपने वर्कआउट को सीरियसली लेते हैं।’ श्रुति के इस वर्कआउट वीडियो में दिख रहा है कि दोनों मैट पर एक्सरसाइज कर रहे हैं और हंस भी रहे हैं। अचानक दोनों उठते हैं और कुछ सेकेंड रिलेक्स होते हैं और उसके बाद शांतनु उनके ऊपर बैठ जाते हैं और हॉर्स राइडिंग करने लगते हैं।
इतना ही नहीं हॉर्स राइडिंग करते वक्त जैसे घोड़े को मारा जाता है ठीक उसी तरह बॉयफ्रेंड शांतनु भी श्रुति को मारते दिखते हैं। जिसके बाद श्रुति का शॉकिंग रिएक्शन देखते ही बनता है। इस वीडियो पर उनके फैंस अपनी-अपनी टिप्पणियां कर रहे हैं। कई यूजर्स उनका मजाक बना रहे हैं, तो कई यूजर्स श्रुति पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हॉर्स राइडिंग शानदार है।’
दूसरे ने हॉर्स राइडिंग लिखकर रोने वाली इमोजी शेयर की है। वहीं, एक अन्य यूजर ने , ‘मुझे हॉर्स राइडिंग काफी पसंद आई।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ये वाली हॉर्स राइडिंग मुझे भी करनी है।’ कई यूजर्स ने श्रुति और उनके ब्वॉयफ्रेंड की इस हरकत को अटपटा बताया है। श्रुति जल्द ही प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ में दिखेंगी।
श्रुति हासन ने सिर्फ चार साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस वक्त उनकी उम्र 35 साल है और वह तेलुगु और तमिल फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। ये ही वजह है कि उन्हें दक्षिण भारत और उत्तर भारत दोनों जगह काफी पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। अपने अभिनय के साथ ही श्रुति पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने फैंस से अपनी कोई बात नहीं छिपाती हैं। अक्सर फैंस के साथ खुद से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। श्रुति अपने ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।
हाल ही में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे दोनों फर्नीचर शॉप में दिख रहे थे।