{"_id":"5da1a1338ebc3e93de125c2b","slug":"shruti-haasan-opens-about-her-alcohol-addiction-and-severely-ill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब की लत से अभिनेत्री की हो गई थी ऐसी हालत, पहली बार खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शराब की लत से अभिनेत्री की हो गई थी ऐसी हालत, पहली बार खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 12 Oct 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shruti haasan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री श्रुति हासन ने बॉलीवुड में भले ही कम फिल्में की हों लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। पिछले कुछ समय से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। अब श्रुति ने अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 of 5
shruti haasan
श्रुति ने पहली बार माना कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। एक शो में पहुंचीं श्रुति ने कहा कि वो शराब की आदी थीं। शराब की लत की वजह से उनके करियर पर असर पड़ा। यह असर इतना ज्यादा था कि उन्हें कुछ समय के लिए अभिनय से ब्रेक लेना पड़ा।
3 of 5
shruti haasan
श्रुति ने बताया कि 'मैं पिछले साल से शराब से दूर हूं और इसे दोबारा छुआ तक नहीं।' अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह हाल ही में गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं और उन्हें इलाज कराना पड़ा। जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा कि यह ज्यादा शराब की वजह से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : instagram
बता दें कि कुछ समय पहले श्रुति का उनके ब्वॉयफ्रेंड माइकल कॉरसेल से ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है। ये मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है। मैंने काफी कुछ सीखा है और ये मेरे लिए काफी सीखने वाला अनुभव रहा लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है और मुझे यह एलान करते हुए खुशी होगी कि ये वो एक चीज है जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
shruti haasan
- फोटो : file photo
माइकल ने श्रुति से अपने ब्रेकअप की घोषणा ट्विटर पर की थी। माइकल ने ट्वीट किया था, 'भगवान को शायद मंजूर नहीं इसलिए हमें अलग होना पड़ रहा है। लेकिन ये यंग लेडी हमेशा मेरी बेस्ट मेट रहेगी।' बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।