फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक से शादी करने के बाद ऐसा महसूस करती हैं प्रियंका चोपड़ा, बताया श्रीमती जोनस बनने का एहसास

Sat, 12 Oct 2019 03:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Oct 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
The Sky Is Pink actress Priyanka Chopra Jonas reveals how she feel after married with nick jonas
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की बहुचर्चित फिल्म 'द स्काई इज पिंक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान अपने बारे में कई खुलासे किए। अब उन्होंने शादी के बाद की अपनी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। 

The Sky Is Pink actress Priyanka Chopra Jonas reveals how she feel after married with nick jonas
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा से श्रीमती जोनस बनने के बाद वह कैसा महसूस करती हैं इसको लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस पर उन्होंने कहा- 'शादी करने बाद मुझे संतोष की भावना है, ये मेरे लिए सबसे बेहतर चीज है।' इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के बारे में भी बात की।

The Sky Is Pink actress Priyanka Chopra Jonas reveals how she feel after married with nick jonas
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- 'मेेरे लिए सबसे आश्चर्यजनक पल वो होता है जब में रोज सुबह उठती हूं। और मैं ये सोचती हूं कि ये मेरा घर है, ये इंसान मेरा घर है। मुझे कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि मेरे माता-पिता बाहर हैं। मुझे यही लगता है कि यह वह परिवार है जिसे मैंने चुना है।' पता हो कि प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Sky Is Pink actress Priyanka Chopra Jonas reveals how she feel after married with nick jonas
PRIYANKA CHOPRA NICK JONAS - फोटो : SELF

प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपनी बेबी प्लानिंग को लेकर भी ढेर सारी बातें की थीं। प्रियंका चोपड़ा से मां बनने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने उत्साहित होकर जवाब दिया। उन्होंने कहा- 'मैं मां बनने का इंतजार नहीं कर सकती। मैं बेकरार हूं। मेरा मतलब है कि भगवान की दुआ से सभी की जिंदगी में खूबसूरत पल आते हैं, निक और मैं भी इस पल को जरूर पाना चाहते हैं।' प्रियंका चोपड़ा के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।  

विज्ञापन
The Sky Is Pink actress Priyanka Chopra Jonas reveals how she feel after married with nick jonas
the sky is pink - फोटो : social media

आपको बता दें कि फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म जय गंगाजल थी। ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। वहीं 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा अभिनेत्री जायरा वसीम की मां का किरदार कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया हैं। 

पढ़ें: निक के बच्चे की मां बनने को बेकरार हैं प्रियंका चोपड़ा, बेबी प्लानिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed