सदाबहार अभिनेता कमल हासन की बिटिया अभिनेत्री श्रुति हासन की ताजातरीन रिलीज फिल्म ‘सलार पार्ट वन सीज फायर’ ब्लॉकबस्टर हिट हो चुकी है। और, उससे ज्यादा हिट अगर कुछ हुआ है तो वह सोशल मीडिया पर उनका और शांतनु हजारिका का रिश्ता। ऐंवई उनके रिश्ते के बारे में बात करके ऑरी को लगा कि वह भी सुर्खियों में आ जाएंगे। डिजिटल मीडिया की दिलचस्पी के चलते ऐसा हुआ भी लेकिन पहले श्रुति और खुद शांतनु ने उनको करारा जवाब देकर सिर्फ उनकी ही नहीं सबकी बोलती बंद कर दी है।
Shruti Santanu Situationship: श्रुति व शादी पर पहली बार बोले शांतनु हजारिका, बोले, स्क्रीन के पीछे छिपे लोग..
शांतनु हजारिका खुद एक बेहतरीन कलाकार हैं। उनकी पहचान जाने माने डूडल आर्टिस्ट के रूप में भी होती है। श्रुति और शांतनु हजारिका अरसे से लिव इन में रह रहे हैं और दोनों बहुत खुश हैं। दोनों शादी क्यों नहीं कर रहे? इस पर पहील बार शांतनु हजारिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और शादी को किसी रिश्ते को नाम देने के लिए वह जरूरी नहीं मानते हैं।
शांतनु कहते हैं, “मैं शादी में और सिर्फ नाम दे देने के लिए किए गए रिश्ते में विश्वास नहीं रखता। कलाकार होने के नाते मुझे ऐसा कोई बंधन नहीं होना चाहिए जो मुझे दायरों में सीमित करे। शादी एक बहुत ही पारंपरिक विषय है, मैं इस तरह के विषय में विश्वास नहीं करता क्योंकि यह हमेशा बदलता रहेगा। शादी पर मैंने विचार नहीं किया है। हम जहां हैं, बहुत खुश हैं और बस वही मायने रखता है।”
इस दौरान शांतनु ने अपने निजी रिश्तों और अपनी कला के बारे में भी काफी चर्चा की। उन्होंने सामाजिक मापदंड में न उलझ कर अपने रिश्तों में सामान्य रूप से आगे बढ़ने के पर जोर डाला है। उनका मानना है कि एक कलाकार होने होने के नाते उनका कार्य और जीवन दोनों ही सर्वथा सामाजिक दृष्टि में बने रहते हैं। वह कहते हैं, “कलाकार अपने जीवन के अनुभवों से प्रेरणा लेते हैं। उनके निजी जीवन में घटित होने वाली घटनाएं उनकी कला में साफ झलकती हैं। कला और कलाकार को कभी अलग नहीं किया जा सकता।”
शांतनु ने ये भी कहा, “मैं इस बात से प्रभावित नहीं होता हूं कि लोग मेरी निजी या व्यावसायिक जिंदगी को किस तरह से देखते हैं? इसलिए, इसने मुझे कभी परेशान नहीं किया। जहां तक सोशल मीडिया ट्रोलिंग और टिप्पणियों का सवाल है तो मुझे उनसे निपटने में कोई परेशानी नहीं होती। स्क्रीन के पीछे बैठे कुछ लोग जिन्हें मैं जानता तक नहीं, मेरे बारे में क्या सोचेंगे और क्या कहेंगे इस पर मैं अपना समय व्यर्थ नहीं करता।”
Lal Salaam: पोंगल पर रिलीज नहीं होगी 'लाल सलाम', अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत-विष्णु की फिल्म
