फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेकिंग ऑफ एमएस धोनी, सुशांत को प्रेग्नेंसी पीरियड जितना समय लगा

Thu, 01 Sep 2016 08:53 AM IST
अमित कर्ण, अमर उजाला मुंबई।
अमित कर्ण, अमर उजाला मुंबई। Updated Thu, 01 Sep 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
shushant singh rajput become dhoni in 9 months

सुशांत सिंह राजपूत टीम इंडिया के सफलतम कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक नजर आने वाले हैं। माही के कैरेक्टर स्किन में जाने के लिए उन्होंने प्रेग्नेंसी पीरियड जितना वक्त खर्च किया। यही वजह है, जो अब खुद माही भी सुशांत को पर्दे पर अपने अवतार में देख चमत्कृत हैं। वे सुशांत को अपना क्लोन कहने लगे हैं।

सुशांत को धोनी जैसा दिखने में प्रेग्नेंसी पीरियड जितना समय लगा

shushant singh rajput become dhoni in 9 months

चार महीने दिए हेलीकॉप्टर शॉट सीखने में

फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के नए ट्रेलर आने के बाद सुशांत उसकी तैयारी जाहिर करते हैं। उनके मुताबिक, मैंने खुद को धोनी का क्लोन बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया। घंटों-महीनों क्रिकेट की प्रैक्टिस की। पहले तीन महीने मैंने धोनी के वीडियो देखे। सबसे ज्यादा चै‌लेंजिंग धोनी के फेमस हेलीकॉप्टर शॉट थे। वही परफेक्शन और गेंद को जहां धोनी आमतौर पर मारते हैं, उसके लिए चार महीने लगे। 

सुशांत को धोनी जैसा दिखने में प्रेग्नेंसी पीरियड जितना समय लगा

shushant singh rajput become dhoni in 9 months

कैप्टन कूल की सायकी की बारीकी पकड़ी
 
अगला पड़ाव कैप्टन कूल के माइंडसेट को समझना था। मैं जानना चाहता था कि जब धोनी फील्ड पर होते हैं तो कैसे सोचते हैं। मैच जीतने के बाद उन्हें कैसा महसूस होता है और हार के बाद कैसी मानसिक स्थिति बनती है। वे किस तरह प्रेशर को हैंडल करते हैं। उनके टेम्प्रामेंट को भी समझने के लिए कड़ा प्रयास करना पड़ा। उसमें भी महीनों गए। धोनी से खूब सवाल-जवाब किए। आलम यह होता था कि धोनी खिसिया भी जाते। मैं फिर भी लगा रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत को धोनी जैसा दिखने में प्रेग्नेंसी पीरियड जितना समय लगा

shushant singh rajput become dhoni in 9 months
रोजाना चार घंटे नेट पर बैटिंग 

एक इवेंट में धोनी ने सुशांत की मेहनत की तारीफ की है। धोनी ने बताया कि सुशांत को उनके जैसा दिखने के लिए नौ महीने तक लगातार कई घंटों तक प्रैक्टिस करनी पड़ी। सुशांत रोजाना तीन घंटे बल्लेबाजी किया करते थे। जिम में उनका काफी समय बीतता था। इससे धोनी की तरह दिखने में उन्हें मदद मिली। धोनी तो यह देखकर हैरान थे कि कैसे सुशांत ने उनके बोलने, चलने और खेलने की स्टाइल को अपना लिया है। रोल में गहरा उतरने के लिए सुशांत ने भी उसी ग्राउंड पर अभ्यास किया, जहां धोनी अपने कॅरियर की शुरुआत में खेला करते थे। इस मैदान को डीएवी क्रिकेट ग्राउंट के नाम से जाना जाता है। वह रांची के शामली में स्थित है।
विज्ञापन

सुशांत को धोनी जैसा दिखने में प्रेग्नेंसी पीरियड जितना समय लगा

shushant singh rajput become dhoni in 9 months

ट्रेड पंडितों की दुलारी बनी फ‌िल्म

सुशांत को उनकी मशक्कत की भरपूर वाहवाही मिल रही है। ट्रेड पंडितों की बिरादरी में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। बिजनेस के विश्लेषक सुशांत को उनके रोल के लिए पूरे नंबर देते हुए कह रहे हैं कि एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में वे हेलीकॉप्टर शॉट से सिक्स मारने जा रहे हैं। जैसे धोनी सिक्सर जड़ मैच जिताते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed