फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदद: श्वेता बसु प्रसाद ने की सत्यजीत रे पर बनाई पेंटिंग की नीलामी, मिली रकम को करेंगी कोविड फंड में दान

Sat, 08 May 2021 05:25 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 08 May 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Shweta Basu Prasad Sold Her Painting 100 Years Of Satyajit Ray Donates Money To Covid Funds
श्वेता बासु प्रसाद और उनकी पेंटिंग - फोटो : Instagram

'मकड़ी' फेम एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता है। लेकिन इन दिनों श्वेता बसु अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में छा गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद की बनाई हुई पसंदीदा पेंटिंग बेच दी है और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

Shweta Basu Prasad Sold Her Painting 100 Years Of Satyajit Ray Donates Money To Covid Funds
श्वेता बासु प्रसाद - फोटो : Instagram

श्वेता बसु प्रसाद ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं। उन्होंने अपनी बनाई हुई पेंटिंग की नीलामी की है। ये पेंटिंग दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली फिल्मकारों में एक सत्यजीत रे की थी। इस पेंटिंग को श्वेता ने सत्यजीत रे की 100वीं जन्म शताब्दी पर बनाई थी। श्वेता की बनाई इस पेंटिंग की बोली 50,000 रुपये से शुरू हुई थी। आखिर में पेंटिंग की नीलामी 1,45,000 पर जाकर रुकी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11)

Shweta Basu Prasad Sold Her Painting 100 Years Of Satyajit Ray Donates Money To Covid Funds
श्वेता बासु प्रसाद - फोटो : Instagram

श्वेता ने वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये सारे पैसे वह कोविड रिलीफ फंड में दान करेंगी। यही नहीं श्वेता ने फैंस से जरूरतमंदों की जानकारी देने के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Basu Prasad Sold Her Painting 100 Years Of Satyajit Ray Donates Money To Covid Funds
श्वेता बासु प्रसाद

कुछ दिनों पहले श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पेंटिंग की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'मैं कोविड फंड के लिए अपनी बनाई यह पेटिंग नीलाम करने जा रही हूं। मैं घर पर बैठकर लोगों की मदद करने का और कोई रास्ता नहीं जानती, जबकि मैं सही मायने में लोगों की मदद करना चाहती हूं।' इसके साथ ही श्वेता ने एक लिखित नोट भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'इस चित्र की बोली 50,000 रुपये से शुरू होती है। इस चित्र के साथ प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11)

विज्ञापन
Shweta Basu Prasad Sold Her Painting 100 Years Of Satyajit Ray Donates Money To Covid Funds
श्वेता बासु प्रसाद

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2002 में फिल्म 'मकड़ी' से श्वेता बसु प्रसाद ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद श्वेता ने हिंदी बंगाली, तेलुगू, तमिल फिल्मों में भी काम किया। साथ ही वह टीवी सीरियल और वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म 'ताशकंद फाइल्स' में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed