श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले दिनों सुर्खियों में थी। श्वेता ने पति अभिनव के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत भी की थी और इसके पीछे की वजह थीं श्वेता की बेटी पलक तिवारी। श्वेता तिवारी ने मीडिया के सामने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा आरोप लगाते हुए कहा था कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की और बदसलूकी की।
श्वेता तिवारी की बेटी का बाथरूम वीडियो वायरल, मिरर के सामने पोज देतीं पलक को इतने लोगों ने देखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
This pose is called hair ulta pulta ft my bathroom
A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on
बता दें बीते दिनों पलक ने इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था- 'सबसे पहले तो मैं हर उस शख्स को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिसने अपनी फिक्र दिखाई और सपोर्ट किया। दूसरी बात यह कि मैं आपको संबोधित करते हुए अपनी सफाई में कुछ बातें साफ करना और कहना चाहती हूं। मीडिया के पास पुख्ता तथ्य नहीं है और कभी होंगे भी नहीं मेरी मां नहीं बल्कि मैं पलक तिवारी कई मौकों पर घरेलू हिंसा का शिकार रही हूं, जिस दिन शिकायत दर्ज की गई यदि उस दिन को छोड़ दें तो उसने (सौतेले पिता) मेरी मां को नहीं मारा।'
पलक ने कहा था- 'पाठक होने के नाते यह बहुत आसान है कि आप इस बात को भूल जाते हैं कि बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है। मेरी मां ने अपनी दोनों शादियों में कितनी दृढ़ता और साहस दिखाया है। आप में से कई खुशकिस्मत हैं जो कभी ऐसे बुरे घटनाक्रम का हिस्सा नहीं बने हैं। आज एक गौरवान्वित बेटी के तौर पर, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरी मां सबसे सम्मानित महिला हैं जिनसे मैं मिली हूं। जो अपने आप में ही काफी हैं।'