{"_id":"5d5079568ebc3e6cd25829bf","slug":"shweta-tiwari-husband-abhinav-kohli-arrested-for-assaulting-his-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी से मारपीट के आरोप में श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी से मारपीट के आरोप में श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shweta Tiwari family photo
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता के मुताबिक, अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की।पुलिस थाने के बाहर श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर-जोर से रोती नजर आ रही थीं।
2 of 5
Shweta Tiwari
- फोटो : file photo
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, अभिनव ने गुस्से में श्वेता की बेटी पलक को थप्पड़ मार दिया था। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की।
3 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनव को दोपहर 1 बजे के आसपास पुलिस स्टेशन लाया गया और श्वेता-पलक की मौजूदगी में करीब 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने श्वेता की शिकायत पर अभिनव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shweta Tiwari
अभिनव ने अपनी सौतली बेटी पलक को गंदी-गंदी गालियां दीं। श्वेता के मुताबिक, साल 2017 में अभिनव ने उनकी बेटी पलक को अपने मोबाइल में एक मॉडल की अश्लील फोटो भी दिखाई थी। अब इस मामले में समता नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ, इसके बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल कसौटी जिंदगी की से की थी। इसमें प्रेरणा का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा श्वेता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। श्वेता ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।