फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को घर में नहीं आने दे रही हैं श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली ने साझा किया अभिनेत्री का वीडियो

Mon, 09 Nov 2020 07:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari is not entry her estranged husband Abhinav Kohli in house video goes viral
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : file photo

इन दिनों टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी निजी जिदंगी की वजह से चर्चा में हैं। उनके पति अभिनव कोहली हर दिन श्वेता पर उनके बेटे रेयांश से मिलने की इजाजत न देने का आरोप लगाते रहते हैं। इतना ही नहीं अभिनव कोहली हर दिन सोशल मीडिया के जरिए श्वेता तिवारी के बारे में नए-नए खुलासे भी करते रहते हैं। अब उन्होंने श्वेता का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेत्री अभिनव को अपने घर में घुसने से मना करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

Shweta Tiwari is not entry her estranged husband Abhinav Kohli in house video goes viral
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : file photo

अभिनव कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्वेता तिवारी के तीन वीडियो साझा किए हैं। इनमें से एक वीडियो में श्वेता तिवारी अभिनव कोहली को अपने घर के अंदर न आने के लिए बोलती हुई दिखाई दे रही हैं। पहले वीडियो में अभिनव कोहली और श्वेता तिवारी के बेटे रेयांश श्वेता की गोद में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनव ने पोस्ट में लिखा है, 'जिस दिन बेबी को मुझे थोड़ी देर के लिए मिलवाया और फिर गायब हो गई और मैं दरवाजे पर घंटी बजाता रहा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jis din Baby ko mujhe thodi der ke liye milaya aur phir gaayab ho gayi aur main darwaze pe bell bajata raha. Yeh uss dopahar ka video hai aur baby bol raha hai tum hotel nahin aaye. The day I was ringing her door bell and streamed live. That day he said that I did not come with him to the hotel.

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on

Shweta Tiwari is not entry her estranged husband Abhinav Kohli in house video goes viral
बेटे के साथ अभिनव कोहली - फोटो : file photo

अभिनव कोहली ने आगे लिखा, 'यह उस दोपहर का वीडियो है और बेबी बोल रहा है तुम होटल नहीं आए।' इसके अलावा अभिनव कोहली ने एक और वीडियो साझा किया। दूसरे वीडियो के पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरी अच्छाई का फायदा उठाया। मई से सितंबर तक दूर रखा। कोरोना हुआ तो बच्चा दे दिया। जब बच्चा नहीं आना चाहता था तब मैंने बोला आओ उसे समझाओ और प्यार से ले जाओ। मुझे क्या मिला, बच्चे से छीन लिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ussi din Same Day

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari is not entry her estranged husband Abhinav Kohli in house video goes viral
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : file photo

वीडियो में भी श्वेता तिवारी अभिनव कोहली को यह बोलती हुई दिखाई दे रही हैं कि तुम मेरे घर में मत आओ। सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में अभिनव ने सार्वजनिक तौर पर श्वेता तिवारी के ऊपर बेटे रेयांश से मिलने की इजाजत न देने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Meri achai ka fayda uthaaya. May se September tak door rakha Corona hua toh bacha de diya jab bacha nahin aana chahta tha tab maine bola aao usse samjhao aur pyaar se le jao aur mujhe kya mila bache se cheen liya. My goodness was misused. First kept me away from my child from May to September then gave him when he had Corona and when he did not want to come I asked you to come and convince him and what did you do with me you ran away with him yesterday I found you after so much difficulty and you did not let me see him even for a second. How much will you do wrong to me I also want to see your limit.

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on

विज्ञापन
Shweta Tiwari is not entry her estranged husband Abhinav Kohli in house video goes viral
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : file photo

इस पूरे मामले को लेकर हाल ही में अभिनव कोहली ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने श्वेता तिवारी के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही अभिनव कोहली ने यह भी कहा कि अगर श्वेता उनके नोटिस का जवाब नहीं देती हैं तो वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता इस तरह से मुझे एक गलत पिता दिखाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक अभिनेत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: शो के मेकर्स पर फूटा अली गोनी का गुस्सा, प्रॉपर्टी तोड़ने की कोशिश करते हुए बोले- शो से निकाल दें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed