सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ-कियारा से सोनम-फवाद तक: एक बार में ही इन जोड़ियों ने जीत लिया दर्शकों का दिल, फिर देखना चाहते हैं साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Oct 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Sidharth kiara to sonam fawad these onscreen couple won audience heart when came together for first time
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ, फवाद खान, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में शानदार कहानियां और दमदार अभिनय ने हमेशा दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि फिल्म की कहानी के साथ साथ कलाकारों की केमेस्ट्री भी बहुत मायने रखती है। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों को यूं दीवाना बनाया कि उन्हें बार-बार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। इसमें शाहरुख- काजोल, अनिल-माधुरी, रणवीर-दीपिका जैसी कई जोड़ियों के नाम शामिल है।



पर्दे पर एक बार सजी इन जोड़ियों ने मचाया धमाल

इन सितारों को हम पर्दे पर कई बार रोमांस करते देख चुके हैं। हालांकि बॉलीवुड में कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां ऐसी भी रही हैं जो एक ही बार अभी तक पर्दे पर नजर आईं लेकिन पहली बार में ही अपनी बॉन्ड से दर्शकों का दिल जीत लिया। इन जोड़ियो को दर्शक पर्दे पर एक बार फिर देखना जरूर पसंद करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही जोड़ियों से।

Trending Videos
Sidharth kiara to sonam fawad these onscreen couple won audience heart when came together for first time
कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी- शाहिद कपूर

शाहिद बॉलीवुड के स्थापित कलाकार है। उन्होंने चॉकलेटी ब्वॉय से लेकर रफ टफ वाले हीरो तक हर छवि में दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। वहीं कियारा को इंडस्ट्री में आए कुछ ही साल हुए हैं। दोनों ने फिल्म कबीर सिंह में काम किया था। फिल्म की कहानी को लेकर थोड़ा विवाद हुआ था लेकिन उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। फैंस को उम्मीद है कि कियारा और शाहिद फिर साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth kiara to sonam fawad these onscreen couple won audience heart when came together for first time
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव

श्रद्धा और राजकुमार ने फिल्म स्त्री में साथ काम किया है। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साथ ही श्रद्धा और राजकुमार की क्यूट सी केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दोनों की बॉन्ड फिल्म में उन जोड़ियों की तरह नजर आई थीं जो बिना एक दूसरे से प्यार का इजहार किए एक दूसरे को पसंद करते हैं।

Sidharth kiara to sonam fawad these onscreen couple won audience heart when came together for first time
फवाद खान, सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर-फवाद खान

बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जानी वाली सोनम कपूर हैंडसम हंक फवाद खान संग फिल्म खूबसूरत में नजर आईं थीं। फिल्म की कहानी के साथ साथ सोनम और फवाद की खट्टी मीठी नोंक झोंक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। खुद सोनम का कहना था कि ऑनस्क्रीन उनकी जोड़ी फवाद के साथ कमाल की थी।

विज्ञापन
Sidharth kiara to sonam fawad these onscreen couple won audience heart when came together for first time
सिद्धार्थ- कियारा - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा

रुमर्ड कपल कियारा और सिद्धार्थ हाल ही में फिल्म शेरशाह में नजर आए थे। कियारा और सिद्धार्थ की असल जिंदगी में भी डेटिंग की खबरें सामने आती हैं लेकिन जब दोनों पर्दे पर साथ नजर आए तो सभी उनके दीवाने हो गए। कियारा और सिद्धार्थ को असल जिंदगी में तो फैंस साथ देखना चाहते हैं साथ ही पर्दे पर फिर से उनकी जोड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed