फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलिया और रणबीर के रिश्ते को नहीं पचा पा रहा ये एक्टर, अब बुलाने पर भी पार्टी में नहीं आते

Wed, 22 Aug 2018 05:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
sidharth malhotra is unhappy with alia bhatt and ranbir kapoor relation
रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे अब आम हो गए हैं। दोनों ने इस बात के पर्याप्त हिंट कई दफा दे दिए हैं कि दोनों इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। यहां तक कि दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से  काफी खुश हैं। 

sidharth malhotra is unhappy with alia bhatt and ranbir kapoor relation
आलिया भट्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ लोग आलिया और रणबीर के रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं । इसमें एक हैं कटरीना कैफ और दूसरे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा । आलिया और सिद्धार्थ के बीच रणबीर के आने से दूरियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। रणबीर से पहले आलिया और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे ।

sidharth malhotra is unhappy with alia bhatt and ranbir kapoor relation
आलिया भट्ट

अब वो पुरानी बात हो चुकी है। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ इवेंट्स में आलिया को इन दिनों फुल इग्नोर कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, हाल ही में एक इवेंट में दोनों का आमना-सामना हुआ लेकिन सिद्धार्थ ने आलिया को नजरअंदाज कर दिया। यहां तक कि आलिया, सिद्धार्थ को देखकर मुस्कुराईं लेकिन उन्होंने नजरें फेर लीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth malhotra is unhappy with alia bhatt and ranbir kapoor relation
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट

रिपोर्ट्स तो ऐसी भी हैं कि आलिया ने कई दफा सिद्धार्थ को पार्टी और इवेंट में आने के लिए मैसेज भेजे लेकिन उन्होंने उनका जवाब तक नहीं दिया। इससे साफ है कि सिद्धार्थ आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप को पचा नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन
sidharth malhotra is unhappy with alia bhatt and ranbir kapoor relation
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

ये ठीक वैसा ही है जैसे कैटरीना को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया के पोस्ट को लाइक करना बंद कर दिया है। खैर रणबीर अब स्वीकार कर चुके हैं कि वह आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं तब इन बातों का बहुत ज्यादा मतलब नहीं रह जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed