सब्सक्राइब करें

Bollywood Couples: बॉलीवुड के इन कपल्स के ब्रेकअप ने फैंस का तोड़ा दिल, एक ने तो 10 साल तक किया था डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Apr 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sidharth malhotra kiara advani salman khan Aishwarya rai these five Bollywood Famous Couples Who Broke up Relationship News in Hindi
बॉलीवुड के इन कपल्स ने अलग होकर तोड़ा फैंस का दिल - फोटो : social media

बॉलीवुड के स्टार्स अपने फैंस के चहेते होते हैं और वह अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस अपने चहेते बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को जानने के लिए भी काफी एक्साइटिड रहते हैं और बात जब उनके रिलेशनशिप की हो तो एक्साइटमेंट लेवल हद से ज्यादा बढ़ जाता है। कोई अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहा तो कोई ब्रेकअप की वजह से सुर्खियां बटोरता रहा। बॉलीवुड के इन कपल्स को फैंस जितना साथ में देखकर खुश होते हैं, इनके ब्रेकअप से उनको उतना ही दुख भी पहुंचता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही बॉलीवुड कपल्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपनी राहें अलग करके फैंस का दिल तोड़ दिया था। आइए जानते हैं उन कपल्स के बारे में...

Sidharth malhotra kiara advani salman khan Aishwarya rai these five Bollywood Famous Couples Who Broke up Relationship News in Hindi
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी

सेलेब कपल्स को फैंस का खूब प्यार मिलता है। उनमें से कई जहां प्रशंसकों के दिलों के करीब हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जो फैंस के लिए बहुत स्पेशल होते हैं। उन्हीं में से एक थे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, हम सभी ने इन दोनों को फिल्म 'शेरशाह' में साथ देखा था। फिल्म से ही दोनों ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई के सभी उन्हें रियल लाइफ में भी साथ देखने का मन बना लिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसी अफवाहें  आ रही हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं।

Sidharth malhotra kiara advani salman khan Aishwarya rai these five Bollywood Famous Couples Who Broke up Relationship News in Hindi
सलमान खान- ऐश्वर्या राय - फोटो : social media

सलमान खान- ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का रोमांस कथित तौर पर 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुआ था। पूर्व मिस वर्ल्ड, ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता चर्चा का विषय था और उनके लिंक-अप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। उनके फैंस को भी उन्हें साथ देखना काफी पसंद था। लेकिन इससे पहले कि यह रिश्ता और आगे बढ़ पाता, यह टूट गया। रिपोर्ट्स की मानें तो  सलमान के पोजेसिव नेचर के कारण ही यह दरार पैदा हुई और ऐश्वर्या अब मिसेज राय बच्चन बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth malhotra kiara advani salman khan Aishwarya rai these five Bollywood Famous Couples Who Broke up Relationship News in Hindi
रणबीर कपूर - दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण- रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर बी-टाउन के बहुत फेमस कपल थे, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनका रिश्ता दो साल तक चलने के बाद 2009 में खत्म हो गया था। रणबीर और दीपिका दोनों अपने रिश्ते के बारे में काफी खुलकर बात करते थे। दोनों ने इसे कभी भी छिपाने का नहीं सोचा था। 

विज्ञापन
Sidharth malhotra kiara advani salman khan Aishwarya rai these five Bollywood Famous Couples Who Broke up Relationship News in Hindi
करीना कपूर-शाहिद कपूर

करीना कपूर-शाहिद कपूर
साल 2004 में आई फिल्म 'फिदा' के सेट पर करीना कपूर और शाहिद कपूर के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। लोगों को इन दोनों को साथ में देखना काफी पसंद था और वह लोग चाहते थे कि यह बी-टाउन कपल शादी कर ले। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और दोनों का रिश्ता तीन साल बाद टूट गया था। इन दोनों ने साल 2007 में अपनी राहे अलग करने का फैसला किया था और इस समय यह दोनों फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed