अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गुरुवार को अपनी 'योद्धा' की सह-कलाकार राशि खन्ना को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, "जन्मदिन मुबारक हो राशि खन्ना। आपका आने वाला साल योधास्टिक हो। ढेर सारा प्यार।''
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने खास अंदाज में राशि खन्ना को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
सिद्धार्थ और राशि आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें कि पहले यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में निर्माताओं ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाकर जुलाई 2023 कर दिया, फिर निर्माताओं ने फिल्म को 15 सितंबर तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया। अब यह फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी। राशि की बात करें तो उन्हेंं शाहिद कपूर के साथ थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' में भी देखा गया था।
वहीं, सिद्धार्थ आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 19 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Tiger vs Pathaan: टाइगर वर्सेस पठान को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार